फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: रोहित के पास एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका, 64 रन बनाते ही विराट की इस खास क्लब में हो जाएंगे शामिल

Sat, 02 Apr 2022 11:49 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की नजर मुंबई इंडियंस को रिकॉर्ड छठी बार खिताब दिलाने पर है। अपनी कप्तानी में टीम को सबसे अधिक पांच बार विजेता बनाने वाले रोहित के लिए हालांकि आईपीएल 2022 की शुरूआत अच्छी नहीं हुई है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की नजर मुंबई इंडियंस को रिकॉर्ड छठी बार खिताब दिलाने पर है। अपनी कप्तानी में टीम को सबसे अधिक पांच बार विजेता बनाने वाले रोहित के लिए हालांकि आईपीएल 2022 की शुरूआत अच्छी नहीं हुई है। टीम को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा। अब उसे आज डबल हेडर के पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उतरना है और वह यहां सीजन की पहली जीत दर्द करने के लिए बेताब होगी। 

विज्ञापन


टीम की जीत के साथ-साथ रोहित के पास एक व्यक्तिगत रिकॉर्ड हासिल करने का भी मौका होगा। वह नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में अपना 359वां टी-20 मैच खेलेंगे और इस दौरान अगर वह 64 रन बना लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में उनके नाम एक और उपलब्धि जुड़ जाएगी।

हिटमैन शर्मा अगर राजस्थान के खिलाफ मैच में 64 रन बना लेते हैं तो वह 10000 टी-20 रन बनाने वाले दुनिया के सातवें और भारत के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। उनसे पहले सिर्फ क्रिस गेल, शोएब मलिक, कीरोन पोलार्ड, आरोन फिंच, विराट कोहली और डेविड वार्नर ही इस आंकड़े को छू पाए हैं। 
विज्ञापन


टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • क्रिस गेल: 14562
  • शोएब मलिक: 11698
  • किरोन पोलार्ड: 11430
  • आरोन फिंच: 10444
  • विराट कोहली: 10314
  • डेविड वॉर्नर: 10308


रोहित के लिए हालांकि यह इतना आसान नहीं होने वाला क्योंकि उनके सामने राजस्थान की घातक गेंदबाजी होगी। उन्हें अपनी टीम के पुराने साथी ट्रेंट बोल्ट का सामना करना होगा। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा, रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल जैसे भारतीय क्रिकेटर भी होंगे। 

मुंबई के कप्तान पिछले कुछ समय से आईपीएल में संघर्ष भी कर रहे हैं। उन्होंने 2020 के बाद से पिछली 26 पारियों में 29 की औसत से रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से चार बार ही 50 या उससे अधिक के रन निकले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें