राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के नौवें मुकाबले में शनिवार (दो अप्रैल) को मुंबई इंडियंस को हरा दिया। मुंबई के लिए इस मैच में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा बनाए। उन्होंने 33 गेंदों पर 61 रन बनाए। इस दौरान तीन चौके और पांच छक्के लगाए। तिलक का स्ट्राइक रेट 184.85 का रहा। अपनी पारी के दौरान उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। तिलक मुंबई के लिए अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं।
तिलक ने 19 साल 145 दिन की आयु में अर्धशतक लगाया है। इससे पहले अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज ईशान किशन थे। किशन ने 2018 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में 58 रन बनाए थे। तब उनकी उम्र 19 साल 278 दिन थी। तिलक ने शनिवार के मैच में 61 रन बनाए तो ईशान किशन ने 43 गेंद पर 54 रन ठोके। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। इस दौरान किशन का स्ट्राइक रेट 125.58 का रहा।