15 देशों के 590 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट किए गए
इस बार मेगा ऑक्शन के लिए 19 देशों के 1214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 15 देशों के 590 खिलाड़ियों को फाइनल नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। नीलामी से ठीक एक दिन पहले 10 खिलाड़ियों के नाम जोड़े गए। इस तरह 600 खिलाड़ियों में से 229 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके (कैप्ड) हैं। वहीं, 344 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, यानी इन खिलाड़ियों को अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव नहीं है। सात खिलाड़ी एसोसिएट देश (नेपाल, स्कॉटलैंड जैसे देश) से हैं। यह आईपीएल का 15वां संस्करण होगा।
दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले 48 खिलाड़ी
48 खिलाड़ी दो करोड़ रुपये के बेस प्राइस वाले हैं। इसमें 31 विदेशी और 17 भारतीय खिलाड़ी हैं। वहीं, 20 खिलाड़ियों का बेस प्राइस डेढ़ करोड़ (1.5 करोड़) रुपये है। 34 खिलाड़ियों का बेस प्राइस एक करोड़ रुपये है। बेस प्राइस का मतलब है कि इन खिलाड़ियों पर बोली की शुरुआत इसी राशि से होगी। नीलामी में 600 खिलाड़ियों में से 377 भारतीय और 223 विदेशी खिलाड़ी हैं। ऑक्शन में भारत के बाद सबसे ज्यादा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया (50) के हैं।
|
देश
|
ऑक्शन में
कितने खिलाड़ी
|
| भारत |
377 |
|
अफगानिस्तान
|
17
|
|
ऑस्ट्रेलिया
|
50
|
|
बांग्लादेश
|
5
|
|
इंग्लैंड
|
24
|
|
आयरलैंड
|
5
|
|
न्यूजीलैंड
|
24
|
|
दक्षिण अफ्रीका
|
33
|
|
श्रीलंका
|
23
|
|
वेस्टइंडीज
|
34
|
|
जिम्बाब्वे
|
1
|
|
नामीबिया
|
3
|
|
नेपाल
|
1
|
|
स्कॉटलैंड
|
2
|
|
यूएसए
|
1
|
ऑक्शन में उतरने वाले मुख्य भारतीय खिलाड़ी
ऑक्शन में उतरने वाले मुख्य भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ईशान किशन, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, ईशांत शर्मा, उमेश यादव जैसे क्रिकेटर्स शामिल हैं। इनमें से श्रेयस, ईशान, शार्दुल और दीपक चाहर पर बड़ी बोली लग सकती है।
दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले मार्की खिलाड़ी
डेविड वार्नर, अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, पैट कमिंस, क्विंटन डिकॉक, धवन, फाफ डुप्लेसिस, श्रेयस, कगिसो रबाडा और शमी उन खिलाड़ियों में हैं, जिनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। इन्हें आईपीएल ने मार्की खिलाड़ी भी बताया है। मार्की ऐसे खिलाड़ी होते हैं, जिनमें हर फ्रेंचाइजी की दिलचस्पी होती है। इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो, जेसन होल्डर, ड्वेन ब्रावो, शाकिब अल हसन और वानिंदु हसारंगा जैसे विदेशी खिलाड़ी भी नीलामी में उतरेंगे।
|
फ्रेंचाइजी
|
पर्स में कितनी
रकम बची
(करोड़ रुपये)
|
|
चेन्नई सुपर किंग्स
|
48
|
|
दिल्ली कैपिटल्स
|
47.5
|
|
कोलकाता नाइट राइडर्स
|
48
|
|
लखनऊ सुपर जाएंट्स
|
59
|
|
मुंबई इंडियंस
|
48
|
|
पंजाब किंग्स
|
72
|
|
राजस्थान रॉयल्स
|
62
|
|
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
|
57
|
|
सनराइजर्स हैदराबाद
|
68
|
|
गुजरात टाइटंस
|
52
|