चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज यानी 26 मार्च को मैच खेला जाएगा।
चेन्नई और कोलकाता के बीच पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
सीएसके और केकेआर मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम के सात बजे जबकि पहली गेंद साढ़े सात बजे फेंकी जाएगी।
सीएसके और केकेआर मैच के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।
सीएसके और केकेआर के बीच आईपीएल मुकाबले की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स:
ऋतुराज गायकवाड, डेवोन कॉन्वे, रोबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, शिवम दुबे, ड्वेन ब्रावो, तुषार देशपांडे, क्रिस जोर्डन, एडम मिल्ने
कोलकाता नाइट राइडर्स:
वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर, सैम बिलिंग्स, आंद्रे रसेल, मोहम्मद नबी/टिम साउथी, सुनील नरेन, शिवम मावी, उमेश यादव, वरूण चक्रवर्ती