फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर डेविड हसी बोले- श्रेयस को क्रिकेट की अच्छी समझ, वह नैचुरल लीडर हैं

Wed, 23 Mar 2022 11:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अय्यर को केकेआर ने नीलामी में 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। हसी ने बुधवार को कहा कि श्रेयस अय्यर नैचुरल लीडर हैं और काफी सम्मानित खिलाड़ी हैं। उसे पता है कि परिस्थितियों के अनुसार खेल कैसे खेलना है।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल की दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम के मेंटर डेविड हसी का मानना है कि टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर को क्रिकेट की अच्छी समझ है। उन्होंने आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में अपने कौशल को साबित किया है। 
विज्ञापन

अय्यर को केकेआर ने नीलामी में 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। हसी ने बुधवार को कहा कि श्रेयस अय्यर नैचुरल लीडर हैं और काफी सम्मानित खिलाड़ी हैं। उसे पता है कि परिस्थितियों के अनुसार खेल कैसे खेलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हसी ने कहा- मुझे लगता है कि उसे कप्तान नियुक्त करना ब्रेंडन मैकुलम और केकेआर प्रबंधन का अच्छा फैसला है। मैं पैट कमिंस को अच्छी तरह से जानता हूं। वह अच्छे उपकप्तान साबित होंगे और वह आगे बढ़कर भी नेतृत्व करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें