छह साल बाद आईपीएल में लौटे
विजय हजारे ट्रॉफी में बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन से हिमाचल प्रदेश को पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब दिलाने वाले ऋषि ने छह साल बाद आईपीएल में वापसी की। ऋषि ने साल 2016 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) में आखिरी बार खेला था और इस बार छह साल बाद उसी फ्रेंचाइजी से दोबारा खेलने उतरे। उन्हें नीलामी में पंजाब किंग्स ने 55 लाख की राशि के साथ अपने साथ जोड़ा। लेकिन वह चोट की वजह से शुरुआती मैचों के लिए अनुपलब्ध रहे। धवन को रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण के दौरान खेलते हुए नाक पर चोट लग गई थी। इसके बाद उनकी नाक की सर्जरी की गई। यही कारण रहा कि वह शुरू के चार मैचों में टीम का हिस्सा नहीं बन पाए।
क्यों लगाया मास्क?
धवन ने चेन्नई के खिलाफ सोमवार को सीजन का अपना पहला मैच खेला। लेकिन जब वह गेंदबाजी करने उतरे तो उन्होंने अपनी नाक को सुरक्षित रखने और किसी भी तरह की चोट से बचने के लिए चेहरे पर फाइबर का मास्क लगाया। धवन ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की और दो विकेट भी झटके। 32 साल ऋषि ने सबसे पहले शिवम दुबे को बोल्ड किया और इसके बाद आखिरी ओवर में धोनी को पवेलियन भेजा। इसके अलावा उन्होंने आखिरी ओवर में धोनी और जडेजा के सामने 27 रनों का बचाव भी किया।
धवन ने मैच से पहले अपनी चोट के बारे में बात करते हुए उसकी जानकारी दी थी। पंजाब किंग्स की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने कहा कि अब वह पूरी तरह से ठीक हैं और खेलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "चार साल बाद आईपीएल में वापसी करने के बाद रणजी में चोटिल होना निराशाजनक था। इसकी वजह से उन्हें नाक की चोट की वजह से शुरू के चार मैचों से बाहर रहना पड़ा। लेकिन अब मैं ठीक हूं और खेलने के लिए तैयार हूं।"