पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 177 रन का स्कोर बनाया। कोलकाता की ओर से आंद्रे रसेल ने 28 गेंदों पर 49 रन की नाबाद पारी खेली।
आईपीएल 2022 के 61वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 177 रन का स्कोर बनाया। कोलकाता की ओर से आंद्रे रसेल ने 28 गेंदों पर 49 रन की नाबाद पारी खेली।
रसेल ने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। इसी के साथ रसेल आईपीएल इतिहास में गेंद के मामले में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रसेल ने 1120 गेंदों पर दो हजार रन पूरे किए हैं। इस मामले में उन्होंने वीरेंद्र सहवाग (1211 गेंद) और क्रिस गेल (1251 गेंद) को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
2 of 4
आंद्रे रसेल
- फोटो : IPL/BCCI

3 of 4
आंद्रे रसेल
- फोटो : IPL/BCCI
रसेल ने दो आईपीएल में दो हजार रन 178.75 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इसी के साथ रसेल ने आईपीएल में सबसे ज्यादा चार बार एक सीजन में 250 प्लस रन और 10 प्लस विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बना लिया है। इस सीजन रसेल अब तक 13 मैचों की 11 पारियों में 330 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 41.25 का और स्ट्राइक रेट 182.32 का रहा है।
इस मामले में रसेल ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जैक कैलिस और वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया। कैलिस ने तीन बार एक सीजन में 250 प्लस रन और 10 प्लस विकेट लिए थे। वहीं, पोलार्ड, हार्दिक पांड्या और शेन वॉटसन ने दो-दो बार ऐसा किया है।