फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022 Sanju Samson: संजू सैमसन के नाम दर्ज हुई शर्मनाक उपलब्धि, धोनी का 10 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

Tue, 24 May 2022 08:39 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन मौजूदा सीजन में 13वीं बार टॉस हार गए। 15 मैचों में सिर्फ दो बार उन्होंने टॉस जीता है। टॉस हारने के मामले में संजू के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
संजू सैमसन - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के साथ भाग्य नहीं है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में टॉस के दौरान सैमसन की किस्मत रूठी रही है। उनकी टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। राजस्थान का मुकाबला क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस से हुआ। मंगलवार (24 मई) को दोनों टीमें कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आमने-सामने हुई। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
विज्ञापन


राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन मौजूदा सीजन में 13वीं बार टॉस हार गए। 15 मैचों में सिर्फ दो बार उन्होंने टॉस जीता है। टॉस हारने के मामले में संजू के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। धोनी ने 2012 सीजन में 16 मैचों में 12 टॉस हारे थे। तब उनकी टीम फाइनल में कोलकाता नाइटराइडर्स से हार गई थी।

इस मामले में तीसरे स्थान पर भी धोनी ही हैं। 2008 में 16 मैच में धोनी 11 बार टॉस हारे थे। उस सीजन में भी उनकी टीम फाइनल में पहुंची थी। तब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था। 2013 में विराट कोहली ने 16 मैचों में 11 टॉस हारे थे। उनकी टीम पांचवें स्थान पर रही थी।
विज्ञापन


क्वालीफायर-1 में राजस्थान की शुरुआत खराब रही। यशस्वी जायसवाल आठ गेंद पर तीन रन बनाकर आउट हुए। उन्हें यश दयाल ने विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। कप्तान संजू सैमसन ने आक्रामक बल्लेबाजी की, लेकिन अर्धशतक से चूक गए। सैमसन 26 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 180.77 का रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें