फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: हार्दिक पांड्या को क्या हुआ? चेन्नई के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरे, राशिद खान बने कप्तान

Sun, 17 Apr 2022 07:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

हार्दिक ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन किया गया है। ऐसा कहा जाने लगा था कि अपने बेहतरीन खेल की बदौलत हार्दिक एक बार फिर से टीम इंडिया में वापसी करने वाला है। इसी बीच, उनके लिए एक बुरी खबर आई है। हार्दिक फिर से चोटिल हो गए हैं।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने लंबे समय बाद चोट से वापसी की है। उन्होंने आईपीएल के मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन किया गया है। ऐसा कहा जाने लगा था कि अपने बेहतरीन खेल की बदौलत हार्दिक एक बार फिर से टीम इंडिया में वापसी करने वाला है। इसी बीच, उनके लिए एक बुरी खबर आई है। हार्दिक फिर से चोटिल हो गए हैं। वे चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ रविवार (17 अप्रैल) को मुकाबले में नहीं उतरे।
विज्ञापन


गुजरात के कार्यवाहक कप्तान राशिद खान ने टॉस के दौरान हार्दिक के चोट के बारे में जानकारी दी। राशिद ने कहा कि हार्दिक के ग्रोइन में समस्या है। इस कारण टीम कोई भी जोखिम उठाना नहीं चाहती। उन्हें आराम दिया गया और उम्मीद है कि अगले मैच में उनकी वापसी हो जाएगी।

हार्दिक लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान परेशानी में दिखे थे। उन्होंने गेंदबाजी बीच में छोड़कर जाने का फैसला किया था। मैच के बाद उन्होंने अपनी चोट पर कहा था, ''यह केवल थोड़ा सा खिंचाव है।" हार्दिक टी20 वर्ल्ड कप के बाद पेशेवर क्रिकेट से दूर थे। उन्होंने आईपीएल से वापसी की है। अब तक सीजन में उन्होंने पांच मैचों में 76.00 की औसत से 228 रन बनाए हैं। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली है। उनका स्ट्राइक रेट 136.53 का रहा है। गेंदबाजी में हार्दिक ने चार विकेट लिए है और 7.57 की इकोनॉमी से रन दिए हैं।
विज्ञापन


गुजरात ने टीम में दो बदलाव किए। हार्दिक पांड्या की जगह विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को टीम में शामिल किया गया। वहीं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्यू वेड के स्थान पर वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ को मौका दिया गया है। दूसरी ओर, चेन्नई सुपरकिंग्स ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
चेन्नई सुपरकिंग्स:
रॉबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, महेश तीक्षणा, मुकेश चौधरी।

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), अल्जारी जोसेफ, लोकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, मोहम्मद शमी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें