फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs CSK Analysis: राशिद खान ने क्रिस जॉर्डन के एक ओवर में पलट दिया मैच, डेविड मिलर का कैच छोड़ शिवम दुबे ने की भारी गलती

Mon, 18 Apr 2022 09:14 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेन्नई को छह मैच में पांचवीं बार का सामना करना पड़ा। रविवार (17 अप्रैल) को खेले गए इस मुकाबले में 'कैच छोड़ो, मैच हारो' की कहावत एक बार फिर से साबित हो गई। शिवम दुबे ने एक कैच छोड़कर टीम को जीत से दूर कर दिया।
विज्ञापन
डेविड मिलर और ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच में से चार मैच हार चुकी चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम दूसरी जीत दर्ज करते-करते रह गई। गुजरात टाइटंस के डेविड मिलर और कार्यवाहक कप्तान राशिद खान ने उसके जबड़े से जीत छीन ली। चेन्नई को छह मैच में पांचवीं बार का सामना करना पड़ा। रविवार (17 अप्रैल) को खेले गए इस मुकाबले में 'कैच छोड़ो, मैच हारो' की कहावत एक बार फिर से साबित हो गई। शिवम दुबे ने एक कैच छोड़कर टीम को जीत से दूर कर दिया।
विज्ञापन


दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने एक बार फिर आईपीएल में धमाका कर दिया। मिलर आईपीएल के हर सीजन में एक या दो ऐसी पारी खेल देते हैं जिससे फ्रेंचाइजी का पैसा वसूल हो जाता है। उनके लिए मौजूदा सीजन में वह मैच चेन्नई के खिलाफ ही था। दूसरी ओर, हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में कप्तानी करने वाले राशिद खान ने गेंद से नहीं बल्ले से टीम को जीत दिला दी। उनके शॉट्स को देखकर चेन्नई की टीम हैरान रह गई।

राशिद खान और डेविड मिलर - फोटो : IPL/BCCI
मैच में टर्निंग पॉइंट
1. शिवम दुबे ने छोड़ा कैच:
16 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर पांच विकेट पर 118 रन था। 17वें ओवर में ड्वेन ब्रावो गेंदबाजी करने आए। पहले दो गेंदों पर एक-एक रन बने। इसके बाद तीसरी गेंद पर मिलर ने लेग साइड में बड़ा शॉट खेला। ऐसा लगा कि मिलर कैच आउट हो जाएंगे, लेकिन शिवम दुबे ने कैच लेने का प्रयास ही नहीं किया। दुबे की लचर फिल्डिंग को देखकर ब्रावो काफी नाराज दिखे। उन्हें तुरंत ही फील्डर बदलने की मांग की। वहीं, कप्तान जडेजा अपनी टोपी को फेंकने वाले थे। किसी तरह उन्होंने अपने गुस्से पर काबू पाया। ब्रावो और जडेजा को पता था कि दुबे ने कैच के लिए प्रयास नहीं कर मैच गंवा दिया है।

2. क्रिस जॉर्डन का एक ओवर भारी पड़ा: 17 ओवर के बाद गुजरात को जीत के लिए तीन ओवर में 48 रनों की आवश्यकता थी। जडेजा ने गेंदबाजी के लिए क्रिस जॉर्डन को बुलाया। स्ट्राइक पर गुजरात के कप्तान राशिद खान थे। उन्होंने पहली गेंद पर छक्का, दूसरी गेंद पर छक्का, तीसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर छक्का लगाकर चेन्नई की पूरी टीम को हैरान कर दिया। जॉर्डन समझ ही नहीं पाए कि राशिद को कहां पर गेंद की जाए। इस ओवर में 25 रन बने। यहां से मैच पूरी तरह गुजरात के पक्ष में झुक गया।

राशिद खान - फोटो : IPL/BCCI
दोनों कप्तानों का कैसा रहा प्रदर्शन?
चेन्नई के कप्तान रवींद्र जडेजा ने 12 गेंदों पर नाबाद 22 रन बनाए। उन्होंने आखिरी ओवर में दो छक्के लगाए। जडेजा ने अपनी क्षमता से कम रन बनाए। वे 12 गेंदों पर कम से कम 30-35 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, लेकिन शुरुआती नौ गेंदों पर उनसे रन ही नहीं बने। उन्होंने नौ गेंदों पर 10 रन बनाए थे। आखिरी तीन में से दो गेंदों पर छक्का लगाकर उन्होंने अपने स्कोर को 22 रन तक पहुंचाया। फिल्डिंग के दौरान उनके गेंदबाजी बदलावों पर सवाल उठे। महंगे होने के बाद भी जॉर्डन को आखिरी ओवर दिया। वे मुकेश चौधरी को गेंदबाजी सौंप सकते थे या खुद कर सकते थे।

दूसरी ओर, राशिद ने फिल्डिंग के दौरान अपनी कप्तानी से प्रभावित किया। उन्होंने अच्छी शुरुआत करने वाली चेन्नई की टीम को बड़े स्कोर तक जाने से रोका। गेंदबाजों का सही समय पर बदलाव किया। इसके अलावा बल्ले से उन्होंने कमाल दिखाया। पहले विकेट बचाया और फिर जॉर्डन के एक ओवर में मैच को पलट दिया।

ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष:
सीजन में पहली बार ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला चला। पिछले सीजन में ऑरेंज कैप जीतने वाले गायकवाड़ ने 48 गेंद पर 73 रन बनाए। अपने अंदाज में पांच चौके और पांच छक्के लगाए। अंबाती रायुडू ने 31 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मुकेश चौधरी ने प्रभावित किया। उन्होंने तीन ओवरों में 18 रन दिए और एक विकेट अपने नाम किया। महेश तीक्षणा और ड्वेन ब्रावो ने भी जबरदस्त गेंदबाजी की।

नकारात्मक पक्ष: रॉबिन उथप्पा का बल्ला इस मैच में नहीं चला। मोईन अली एक बार फिर से फेल हुए। शिवम दुबे ने 17 गेंदों पर 19 रन की धीमी पारी खेली। जडेजा तेजी से रन नहीं बना सके। गेंदबाजी में क्रिस जॉर्डन काफी महंगे साबित हुए। उनका अनुभव अब तक टीम के काम नहीं आया है। उनके अलावा जडेजा और मोईन अली ने भी रन लुटाए।
विज्ञापन

मैच जीतने के बाद डेविड मिलर - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष:
गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने अपने अनुभव से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवर में 20 रन देकर एक विकेट लिए। कप्तान राशिद खान ने गेंदबाजी में भले ही विकेट नहीं लिया हो, लेकिन उन्होंने बल्लेबाजों को बांधे रखा। चार ओवर में सिर्फ 29 रन दिए। बल्लेबाजी में डेविड मिलर का तूफान देखने को मिला। 51 गेंदों पर उन्होंने नाबाद 94 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। गेंदबाजी के बाद राशिद ने बल्ले से भी धमाका किया और 21 गेंद पर 40 रन बनाए।

नकारात्मक पक्ष: गेंदबाजी में यश दयाल, अल्जारी जोसेफ और लोकी फर्ग्यूसन काफी महंगे साबित हुए। बल्लेबाजी में ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, विजय शंकर अभिनव मनोहर और राहुल तेवतिया पूरी तरह फेल हो गए। गुजरात की कमजोरी उसकी बल्लेबाजी है। पांच बल्लेबाज नहीं चल पाए। मिलर और राशिद ने किसी तरह मैच में जीत दिला दी, लेकिन उसकी यह कमजोरी आगे घातक साबित हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें