English Captain Joe Root: इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने को बेताब हैं। चार सालों तक फ्रेंचाइजियों द्वारा अनसोल्ड रहे रूट एक बार फिर से आईपीएल की नीलामी में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं। रूट ने कहा है कि वह आईपीएल के अगले सीजन की नीलामी में अपना नाम देने के बारे में सोच रहे हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें एक शर्त भी रखी है।
इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने को बेताब हैं। चार सालों तक फ्रेंचाइजियों द्वारा अनसोल्ड रहे रूट एक बार फिर से आईपीएल की नीलामी में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं। रूट ने कहा है कि वह आईपीएल के अगले सीजन की नीलामी में अपना नाम देने के बारे में सोच रहे हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें एक शर्त भी रखी है।
विज्ञापन
दाएं हाथ के 31 वर्षीय इस बल्लेबाज ने कहा कि वो टूर्नामेंट में तभी खेलना चाहेंगे जब इसका प्रभाव उनके टेस्ट करियर पर ना पड़े। रूट ने कहा, “समय गुजर रहा है लेकिन मेरे पास विचार करने के लिए बहुत कुछ है। क्या इसका मेरे पर टेस्ट क्रिकेट खेलने पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा? अगर मुझे ऐसा नहीं लगता है तो मैं खुद को नीलामी में रखूंगा। लेकिन मैं ऐसा कुछ भी नहीं करूंगा जो मुझे इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने से भटकाए। इसे बनाना बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे यकीन है कि ये मेरी और दूसरे खिलाड़ियों की भी प्राथमिकता है।”
इंग्लिश कप्तान ने पहले भी आईपीएल में खेलने की इच्छा जाहिर की थी, हालांकि आखिर में उन्होंने नीलामी में नहीं जाने का फैसला किया था। आगामी सीज़न से पहले मेगा-ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगा।
विज्ञापन
रूट से पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कहा कि वह एक व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद आईपीएल में वापसी करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने इस संबंध में अभी तक कोई फैसला नहीं किया है। आखिरी बार 2015 में आईपीएल खेलने वाले स्टार्क ने कहा कि उन्होंने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है, लेकिन लीग की मेगा ऑक्शन के लिए अपना नाम दर्ज करना, जिसके लिए नामांकन शुक्रवार को बंद होगा, “निश्चित रूप से मेज पर है।”