फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: इंग्लिश फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन ने बताया- ये है उनकी पसंदीदा आईपीएल टीम, इस भारतीय दिग्गज की तारीफ की

Sat, 23 Apr 2022 04:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

केन ने यह भी बताया कि उन्हें विराट कोहली को खेलते हुए देखना पसंद है। उन्होंने कहा- हम भी पिछले एक साल से क्रिकेट खेल रहे हैं। एक हफ्ते में दो से तीन बार हम क्रिकेट खेल लेते हैं।
विज्ञापन
हैरी केन और विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लिश फुटबॉल टीम के कप्तान और स्टार स्ट्राइकर हैरी केन को भी आईपीएल में दिलचस्पी है। इसकी पुष्टि उन्होंने खुद की है। केन पहले भी क्रिकेट में दिलचस्पी लेते रहे हैं और कई वीडियो में वह अपने क्लब टॉटन्हम हॉट्सपर के अपने साथी खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेलते दिखाई भी पड़े हैं। हालांकि, अब उन्होंने अपनी पसंदीदा आईपीएल टीम के बारे में बताया है।
विज्ञापन


केन ने कहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर उनकी पसंदीदा टीम है और इस सीजन टीम ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को खरीदा है। इसके साथ ही केन ने विराट कोहली के साथ अपनी मीटिंग का भी जिक्र किया। आरसीबी फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। 

स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में केन ने कहा- मेरी टीम आरसीबी है। मैं विराट कोहली से मिलने को लेकर भाग्यशाली हूं। उनसे कई बार मुलाकात हो चुकी है और इस दौरान बातचीत भी हुई। इस साल आरसीबी के पास कई शानदार खिलाड़ी हैं। पिछले साल लक उनके साथ नहीं था, लेकिन इस साल आरसीबी ने अच्छी शुरुआत की है। आईपीएल में कई शानदार टीमें हैं। मुझे सभी को खेलते हुए देखना पसंद है, लेकिन उम्मीद है कि आरसीबी इस साल अच्छा करेगी। 
विज्ञापन


केन ने यह भी बताया कि उन्हें विराट कोहली को खेलते हुए देखना पसंद है। उन्होंने कहा- हम भी पिछले एक साल से क्रिकेट खेल रहे हैं। एक हफ्ते में दो से तीन बार हम क्रिकेट खेल लेते हैं। आईपीएल भी जारी है, तो हम उसका लुत्फ भी उठा रहे हैं। विराट को देखना मुझे पसंद है। वह जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं। उनकी बैटिंग को देखकर मजा आ जाता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें