आईपीएल 2022 के 15वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को लखनऊ सुपर जाएंट्स के हाथों छह विकेट से बार का सामना करना पड़ा। दिल्ली की टीम की यह इस सीजन की लगातार दूसरी हार है और वह अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। पंत को टीम की हार के साथ-साथ दोहरा झटका लगा है।
आईपीएल 2022 के 15वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को लखनऊ सुपर जाएंट्स के हाथों छह विकेट से बार का सामना करना पड़ा। दिल्ली की टीम की यह इस सीजन की लगातार दूसरी हार है और वह अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। पंत को टीम की हार के साथ-साथ दोहरा झटका लगा है। दिल्ली के कप्तान के ऊपर धीमी ओवर गति के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
आईपीएल की तरफ से जारी मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया, "आईपीएल 2022 में सात अप्रैल को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए दिल्ली कैपिटल्स पर जुर्माना लगाया गया है। यह न्यूनतम ओवर रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत सीजन का पहला अपराध है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।"
लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने गुरूवार को खेले गए मुकाबले में सीजन की लगातार तीसरी जीत दर्ज की और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। केएल राहुल की अग्आई में टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के 150 रन के लक्ष्य को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। लखनऊ की तरफ से क्विंटन डिकॉक ने सबसे अधिक 80 रन बनाए।
विज्ञापन
लखनऊ ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। दिल्ली की तेज शुरूआत के बावजूद लखनऊ की टीम रवि बिश्नोई और आखिरी के ओवरों में आवेश खान और जेसन होल्डर की किफायती गेंदबाजी के दम पर उसे 149 तक रोकने में सफल रही। दिल्ली की तरफ से पृथ्वी शॉ ने सबसे अधिक 61 रन बनाए।
लखनऊ की टीम ने इसके बाद केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक की मजबूत साझेदारी और आखिरी के ओवरों में क्रुणाल पांड्या-आयुष बदोनी की तेज पारी के दम पर दो गेंदें शेष रहते जीत हासिल कर ली।