फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022, CSK vs RCB: चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे आरसीबी के खिलाड़ी? जानें कारण

Tue, 12 Apr 2022 09:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल के 15वें सीजन का 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीमें आमने-सामने हुईं। इस मैच में आरसीबी के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे।
विज्ञापन
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 15वें सीजन का 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीमें आमने-सामने हुईं। इस मैच में आरसीबी के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे। टीम ने तेज गेंदबाज हर्षल पटेल की बहन को श्रद्धांजलि दी है। हर्षल रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद बायो-बबल से निकलकर घर गए थे।
विज्ञापन


मैच के बाद हर्षल को बहन के निधन की खबर मिली थी। इसके बाद उन्होंने बायो-बबल को छोड़ने का फैसला किया। अभी तय यह जानकारी सामने नहीं आई है कि हर्षल कब टीम के साथ बायो-बबल में जुड़ेंगे। हर्षल चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में मंगलवार को नहीं खेले। उनके स्थान पर आरसीबी ने गोवा के सुयश प्रभुदेसाई को मौका दिया।

हर्षल को बायो-बबल में टीम से जुड़ने के लिए तीन दिन के लिए क्वारंटीन में रहना होगा। उसके बाद कोरोना टेस्ट में निगेटिव पाए जाने के बाद ही उन्हें टीम के कैंप में शामिल किया जाएगा। हर्षल आरसीबी के मुख्य गेंदबाजों में एक हैं। उन्होंने इस सीजन में अब तक छह विकेट लिए हैं। हर्षल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 23 रन देकर दो विकेट लिए थे। आरसीबी की टीम मैच में सात विकेट से जीती थी। 
विज्ञापन


मैच की बात करें तो आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उन्होंने टीम में दो बदलाव किए। सुयश प्रभुदेसाई के अलावा ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को टीम में शामिल किया गया। हेजलवुड इस सीजन में पहली बार खेलने के लिए उतरे। वहीं, चेन्नई ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:
फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, वनिंदु हसरंगा, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज, सुयश प्रभुदेसाई, आकाश दीप।

चेन्नई सुपरकिंग्स: रवींद्र जडेजा (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, महेश तीक्षणा, मुकेश चौधरी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें