क्रिकेट जगत की रविवार की शुरुआत एंड्रयू साइमंड्स की मौत की दुखद खबर के साथ हुई। ऑस्ट्रेलिया के महान ऑलराउंडरों में शुमार साइमंड्स की 46 साल की उम्र में कार दुर्घटना में मौत हो गई। शनिवार की हुए दर्दनाक कार हादसे में साइमंड्स को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तमाम कोशिशों के बावजूद बचाया नहीं जा सका।
क्रिकेट जगत की रविवार की शुरुआत एंड्रयू साइमंड्स की मौत की दुखद खबर के साथ हुई। ऑस्ट्रेलिया के महान ऑलराउंडरों में शुमार साइमंड्स की 46 साल की उम्र में कार दुर्घटना में मौत हो गई। शनिवार की हुए दर्दनाक कार हादसे में साइमंड्स को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तमाम कोशिशों के बावजूद बचाया नहीं जा सका। साइमंड्स की मौत की खबर से दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों और क्रिकेटरों को गहरा सदमा लगा। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की आकस्मिक मौत के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने का दौर जारी है।
विज्ञापन
आईपीएल में खेल चुके साइमंड्स को मौजूदा सीजन के 62वें मैच के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों ने अपनी तरफ से श्रद्धांजलि दी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के खिलाड़ी अपने बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे।
2003 और 2007 में दो बार की विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्स रहे साइमंड्स आईपीएल के पहले सीजन के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन्हें डेक्कन चार्जस की टीम ने करोड़ों रुपये की मोटी रकम देकर खरीदा था। आईपीएल में वह मुंबई इंडियंस का भी हिस्सा रहे थे। लीग के करियर में उन्होंने 39 मैचों में 150 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 974 रन बनाए थे और 20 विकेट झटके थे।