फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: आईपीएल से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स ने शुरू की तैयारी, सूरत पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी और अंबाती रायुडू

Wed, 02 Mar 2022 10:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल की सफलतम टीमों में एक चेन्नई सुपरकिंग्स ने हर साल की तरह इस बार भी सबसे पहले टूर्नामेंट की तैयारी शुरू कर दी है। चेन्नई के खिलाड़ी ट्रॉफी को डिफेंड करने की तैयारियों को धार देने के लिए सूरत में जमा होने लगे हैं। 
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी और अंबाती रायुडू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल की सफलतम टीमों में एक चेन्नई सुपरकिंग्स ने हर साल की तरह इस बार भी सबसे पहले टूर्नामेंट की तैयारी शुरू कर दी है। मुंबई और पुणे में लीग राउंड के 70 मुकाबले खेले जाएंगे। चेन्नई के खिलाड़ी ट्रॉफी को डिफेंड करने की तैयारियों को धार देने के लिए सूरत में जमा होने लगे हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ बुधवार (दो मार्च) को मध्यक्रम के बल्लेबाज अंबाती रायुडू भी सूरत पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


टीम चेन्नई की जगह सूरत में अभ्यास करेगी। इसका फैसला धोनी ने ही किया था। वहां के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में टीम अभ्यास करेगी। वहां की पिचें उसी मिट्टी से बनाई गई हैं, जिस तरह की मिट्टी का इस्तेमाल महाराष्ट्र के स्टेडियम में पिच बनाने के लिए किया जाता है। मुंबई के तीन और पुणे के एक मैदान पर लीग राउंड के सभी मैच होंगे।

आईपीएल का पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जा सकता है। इसकी आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की है। चेन्नई की टीम सूरत में 20 दिनों तक अभ्यास करेगी। यह कैंप दो मार्च से 22 मार्च तक चलेगा। सूरत जिला क्रिकेट एसोसिएशन के क्रिकेट सचिव नैनेश देसाई ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा था, “धोनी, ब्रावो, जडेजा और बड़े सितारे जैसे अभ्यास शिविर में शामिल होंगे।”
विज्ञापन


नैनेश देसाई ने इस बारे में जानकारी दी थी कि क्रिकेट फ्रैंचाइजी ने सूरत का चयन किया है, क्योंकि हमने उसी मिट्टी का उपयोग करके पिचों को बनाया है जैसा कि मुंबई में है। खिलाड़ी सूरत में सख्त बायो-बबल में रहेंगे। अभ्यास मैच देखने के लिए दर्शकों को स्टेडियम में जाने की अनुमति दी जाएगी। खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें