फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: मुंबई पर जीत के बाद लखनऊ को झटका, कप्तान केएल राहुल पर लगा लाखों रुपये का जुर्माना

Sat, 16 Apr 2022 11:49 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत लखनऊ सुपर जाएंट्स का सीजन का पहला अपराध है। राहुल से पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पर दो बार और दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत पर एक बार जुर्माना लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने शनिवार (16 अप्रैल) को आईपीएल के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराया। ब्रेबोर्न स्टेडियम में मिली इस जीत के बाद लखनऊ की टीम को झटका लगा। टीम के कप्तान केएल राहुल पर धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल में अपना तीसरा शतक लगाने वाले राहुल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा।
विज्ञापन


यह न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत लखनऊ सुपर जाएंट्स का सीजन का पहला अपराध है इसलिए राहुल पर सिर्फ 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। राहुल से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर दो बार और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर एक बार जुर्माना लगाया जा चुका है।

मैच की बात करें तो मुंबई के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 199 रन बनाए। उसके लिए कप्तान केएल राहुल ने 60 गेंद पर नाबाद 103 रन बनाए। मुंबई के खिलाफ आईपीएल में उनका यह दूसरा शतक है। इससे पहले 2019 में वानखेड़े स्टेडियम में शतकीय पारी खेली थी। राहुल के अलावा मनीष पांडे 29 गेंद पर 38 रन बनाए। मुंबई के लिए जयदेव उनादकट ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 181 रन ही बना सकी। उसके लिए सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। उनके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 13 गेंद पर 31 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 26 और कीरोन पोलार्ड ने 25 रन बनाए। लखनऊ के लिए आवेश खान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें