आईपीएल के 15वें सीजन का खेल जारी है और एक हफ्ते में फैंस को बल्ले और गेंद के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली है। लंबे समय बाद भारत में आयोजित हो रही देश की चर्चित टी-20 लीग में स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री भी हुई है और वह भी जमकर इसका लुत्फ़ उठा रहे हैं। दर्शकों की वापसी से स्टेडियम का माहौल भी काफी जोश से भरा हुआ है। 50 प्रतिशत दर्शकों के साथ ही इस बार स्टेडियम में सेलेब्रिटीज़ और फैंस भी भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।
शनिवार को लीग में डबल हेडर के तहत 10वां मुकाबला खेला गया। इसमें दिन के दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। गुजरात के 171 रन के जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 157 रन ही बना पाई और मैच गंवा बैठी। उतार-चढाव से भरे मुकाबले में खिलाड़ियों के अलावा एक प्रेमी जोड़े ने भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। मैच के दौरान स्टैंड में बैठा एक जोड़ा किस करते देखा गया। इसके बाद उनकी तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
फैंस ने भी इसका जमकर मजा लिया और सोशल मीडिया पर अपने-अपने अंदाज में memes बनाकर शेयर करने लगे। दिलचस्प यह कि लोगों ने इसको पूरे पल को कैमरे में कैद करने वाले कैमरामैन के मजे लेने शुरू किए।