फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: आईपीएल के बाद बीसीसीआई ने खोला खजाना, छह स्टेडियम के क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन के लिए की इनाम की घोषणा

Mon, 30 May 2022 07:51 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल फाइनल के साथ दो महीने से ज्यादा लंबे समय तक चले टूर्नामेंट का समापन हो गया। आईपीएल के समाप्त होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन के लिए खजाना खोल दिया है।
विज्ञापन
सौरव गांगुली और जय शाह - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल का फाइनल मुकाबला रविवार (29 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। खिताबी मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर पहली बार खिताब जीत लिया। इस मैच के साथ ही दो महीने से ज्यादा लंबे टूर्नामेंट का समापन हो गया। आईपीएल के समाप्त होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन के लिए खजाना खोल दिया है।
विज्ञापन


बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने सोमवार (30 मई) को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि बोर्ड क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन को 1.25 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर देगा। छह स्टेडियम के लिए अलग-अलग इनामी राशि है। जय शाह ने अपने दूसरे ट्वीट में बताया कि मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (ब्रेबोर्न स्टेडियम), वानखेड़े स्टेडियम, डीवाई पाटिल स्टेडियम और पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम को 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, कोलकाता के ईडन गार्डन्स और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को 12.5-12.5 लाख रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन


लीग राउंड के 70 मैच महाराष्ट्र के चार स्टेडियम में खेले गए थे। वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20-20 मैच हुए। वहीं, ब्रेबोर्न और एमसीए में 15-15 मुकाबलों का आयोजन हुआ। उसके बाद प्लेऑफ के दो मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स और दो मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित हुए।

फाइनल में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात की टीम ने राजस्थान के 131 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और 18.1 ओवर में जीत दर्ज की। गुजरात की तरफ से शुभमन गिल 43 गेंदों में 45 रन बनाकर नाबाद रहे। लेकिन टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 30 गेंदों में 34 रन बनाए और तीन विकेट भी लिए। राजस्थान के जोस बटलर ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन और युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। बटलर को ऑरेंज कैप और चहल को पर्पल कैप दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें