फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022 Auction: जनवरी के दूसरे हफ्ते में नीलामी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट हो सकती है जारी, फरवरी में होगी नीलामी

Wed, 29 Dec 2021 07:53 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नीलामी के लिए 1000 से ज्यादा खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। बीसीसीआई ने सभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड और राज्य संघों को 17 जनवरी तक खिलाड़ियों की सूची भेजने के लिए कहा है। करीब 300 से 400 खिलाड़ियों की आखिरी सूची बनेगी।
विज्ञापन
आईपीएल नीलामी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली के कोरोना संक्रमित होने के बावजूद आईपीएल की तैयारी तेजी से हो रही है। बोर्ड आईपीएल के 15वें सीजन से पहले होने वाली बड़ी नीलामी के लिए कमर कस चुका है। बीसीसीआई ने सभी क्रिकेट बोर्ड से खिलाड़ियों की सूची भेजने के लिए कहा है। माना जा रहा है कि जनवरी के दूसरे हफ्ते में नीलामी में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। फरवरी में नीलामी का आयोजन होना है।
विज्ञापन


नीलामी के लिए 1000 से ज्यादा खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। बीसीसीआई ने सभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड और राज्य संघों को 17 जनवरी तक खिलाड़ियों की सूची भेजने के लिए कहा है। करीब 300 से 400 खिलाड़ियों की आखिरी सूची बनेगी। उन्हीं का नाम नीलामी में जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में नीलामी का आयोजन किया जा सकता है।

आईपीएल की नीलामी पहले जनवरी में ही होने वाली थी, लेकिन अहमदाबाद फ्रैंचाइजी को लेकर हुए विवाद के कारण इसे आगे बढ़ाया गया। बीसीसीआई ने अब तक दोनों टीमों को टीम का आधिकारिक पत्र जारी नहीं किया है। बोर्ड अहमदाबाद फ्रैंचाइजी को लेकर एक स्वतंत्र समिति द्वारा मिली रिपोर्ट पर विचार कर रहा है। 
विज्ञापन


समिति ने सट्टेबाजी कंपनियों के साथ सीवीसी के कथित संबंधों की समीक्षा की और उसे क्लीन चीट दे दी है। हालांकि, अभी तक इस मामले पर आगे कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है। बोर्ड ने 25 अक्टूबर को नई फ्रैंचाइजी का एलान किया था। लखनऊ फ्रेंचाइजी को गोयनका ग्रुप में 7090 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, अहमदाबाद ग्रुप को सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स ने 5625 करोड़ रुपये में खरीदा था।

रविवार (26 दिसंबर) को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक हुई थी। बैठक में नीलामी की तारीख, अहमदाबाद फ्रैंचाइजी विवाद, आईपीएल मीडिया राइट्स और आईपीएल 2022 के प्लान-बी को लेकर चर्चा हुई। बैठक में इस मामले पर भी बात हुई कि अगर मार्च-अप्रैल के दौरान कोरोना के मामले तो बढ़े तो क्या होगा? बीसीसीआई ने फिलहाल आईपीएल को यूएई में कराने की बात को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें