फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022 Auction: नीलामी के लिए जोफ्रा आर्चर का यू-टर्न, 15 करोड़ में बिकने वाले जेमीसन ने आईपीएल को दिया झटका

Tue, 01 Feb 2022 05:05 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने आईपीएल के 15वें सीजन के लिए होने वाली नीलामी के लिए अपना नाम नहीं दिया था। पहली सूची में आर्चर का नाम गायब था। उन्होंने नीलामी से दूर रहने का फैसला किया था, लेकिन अब यू-टर्न लेते हुए नाम डाल दिया है। 
विज्ञापन
काइल जेमीसन और जोफ्रा आर्चर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने आईपीएल के 15वें सीजन के लिए होने वाली नीलामी के लिए अपना नाम नहीं दिया था। 1214 खिलाड़ियों की पहली सूची में आर्चर का नाम गायब था। पहले उन्होंने नीलामी से दूर रहने का फैसला किया था, लेकिन अब यू-टर्न लेते हुए अपना नाम डाल दिया है। वे नीलामी में दिखेंगे। दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व तेज गेंदबाज काइल जेमीसन इस बार आईपीएल नहीं खेलेंगे।
विज्ञापन


आईपीएल ने 1214 में से 590 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर नई सूची मंगलवार (एक फरवरी) को जारी की। इसमें आर्चर का नाम होने से फैंस हैरान हो गए। उन्होंने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखा है। बीसीसीआई ने आईपीएल फ्रेंचाइजी से कहा है कि आर्चर का इस साल आईपीएल में खेलना मुश्किल है। उनका नाम नीलामी में इसलिए जोड़ा गया है क्योंकि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट (ईसीबी) ने बीसीसीआई को सूचित किया था कि वे 2023 और 2024 सीजन में खेलेंगे।

जेमीसन को आरसीबी ने 15 करोड़ रुपये में खरीदा था
जेमीसन को 2021 सीजन के लिए हुए नीलामी में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 15 करोड़ रुपये में खरीदा था। काइल जेमीसन ने नौ मैच में नौ विकेट लिए थे। इस दौरान 9.60 की इकॉनमी रेट से रन लुटाए थे। न्यूजीलैंड के स्टार टेस्ट गेंदबाज जेमीसन इस बार आईपीएल में नहीं दिखेंगे।
विज्ञापन


आर्चर मामले पर बीसीसीआई ने क्या कहा?
बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी को 44 नए खिलाड़ियों की सूची देते हुए लिखा, "ईसीबी ने 2023 और 2024 में आर्चर की संभावित भागीदारी को देखते हुए उनका नाम भेजा है। चोट के कारण उनके आईपीएल 2022 में भाग लेने की संभावना नहीं है।" 44 नए नामों को फ्रेंचाइजी के अनुरोध पर जोड़ा गया है।

नीलामी के लिए उस्मान ख्वाजा का नाम भी शामिल
बीसीसीआई ने टीमों को यह भी सूचित किया है कि आर्चर यकीनन दुनिया के प्रमुख तेज गेंदबाजों में से एक हैं, लेकिन उनकी सीमित उपलब्धता को देखते हुए मार्की खिलाड़ियों में नहीं रखा जाएगा। साथ ही उनके रिप्लेसमेंट के लिए 2022 सीजन में कोई अनुमति नहीं दी जाएगी। आर्चर के अलावा ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा का नाम भी नीलामी के लिए सामने आया है। उन्होंने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था। ख्वाजा ने अपना बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये रखा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें