चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस ने चार-चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन-तीन खिलाड़ियों को बनाए रखा तो पंजाब किंग्स ने दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी फरवरी में होने वाली है। नीलामी से पहले 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है। इनमें आठ खिलाड़ी विदेशी और चार अनकैप्ड हैं। नीलामी में हमेशा से ऑलराउंडर पर बड़ी बोली लगती है। इस बार भी लिस्ट में कुछ ऐसे ऑलराउंडर्स होंगे जिन पर फ्रैंचाइजी पैसों की बरसात कर सकती है। उनमें हार्दिक पंड्या, सैम करन, मिचेल मार्श प्रमुख हैं।
विज्ञापन
चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस ने चार-चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन-तीन खिलाड़ियों को बनाए रखा तो पंजाब किंग्स ने दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है।
आइए जानते हैं किन 5 ऑलराउंडर्स पर बड़ी बोली लग सकती है:
हार्दिक पंड्या: भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या टी20 विश्व कप के पूरा होने के बाद से चोटों के कारण बाहर हैं। 28 वर्षीय खिलाड़ी अभी भी अपने रिहैबिलिटेशन में हैं और उनकी वापसी की तारीख निश्चित नहीं है। वह आईपीएल 2022 के लिए खुद को तैयार करने में लगे हैं। रणजी ट्रॉफी के टलने के कारण हार्दिक को तैयारी के लिए अलग से मेहनत करनी होगी। उन्हें मुंबई इंडियंस ने इस बार रिटेन नहीं किया।
विज्ञापन
हार्दिक का प्रदर्शन पिछले सीजन में निराशाजनक रहा था। उन्होंने 12 मैचों में 14.11 की औसत से 127 रन बनाए थे। इसके बावजूद हार्दिक पर सबकी नजर होगी। वे अपने दम पर मैच को बदल सकते हैं। यह देखना रोचक होगा कि अगर हार्दिक नीलामी में जाते हैं तो मुंबई की टीम उन्हें खरीदती है या नहीं।
मिचेल मार्श
- फोटो : सोशल मीडिया
मिचेल मार्श: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। मार्श इनदिनों बीबीएल 2021-22 में सुर्खियां बटोर रहे हैं। आईपीएल स्काउट्स की निगाहें उन पर टिकी होंगी। वे आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में सबसे महंगे विदेशी ऑलराउंडर के रूप में उभर सकते हैं।
सैम करन: चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व ऑलराउंडर नीलामी में फ्रैंचाइजियों की लिस्ट में सबसे ऊपर होंगे। करन ने पिछले सीजन में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। आईपीएल में उन्होंने 32 मैचों में 32 विकेट लिए हैं। उनके खाते में 337 रन भी दर्ज है। बल्लेबाजी में करन का स्ट्राइक रेट 149.78 का रहा है। वे तेजी से रन बनाने में भी सक्षम हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने उनका इस्तेमाल नंबर-3 पर किया था। इस बार भी चेन्नई की टीम उन्हें जरूर खरीदना चाहेगी।
शार्दुल ठाकुर: तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर पिछले एक साल में ऑलराउंडर के तौर पर सामने आए हैं। उन्होंने खुद को चेन्नई सुपरकिंग्स और भारतीय टीम में साबित किया है। शार्दुल ने पिछले सीजन में 21 विकेट लिए थे। धोनी हमेशा से अपने पुराने खिलाड़ियों को टीम में रखना चाहते हैं। ऐसे में चेन्नई की टीम उनके लिए बड़ी बोली लगा सकती है। उसे दूसरी फ्रैंचाइजियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है।
बेन स्टोक्स: ऑलराउंडर्स की बात करें तो इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी की बात न हो तो बड़ी गलती होगी। बेन स्टोक्स मौजूदा समय में दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडर हैं। हालांकि, कुछ समय से क्रिकेट से दूर रहने के कारण एशेज सीरीज में वे लय में नहीं हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रिटेन भी नहीं किया। स्टोक्स के आईपीएल करियर की बात करें तो 43 मैच में उन्होंने 25.56 की औसत और 134.5 की स्ट्राइक रेट से 920 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में स्टोक्स ने 28 विकेट लिए हैं।