फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: अहमदाबाद टीम इस पूर्व क्रिकेटर को बना सकती है स्पिन कोच, आशीष नेहरा और गैरी कर्स्टन का देंगे साथ

Wed, 26 Jan 2022 07:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने गैरी कर्स्टन, आशीष नेहरा और विक्रम सोलंकी का साथ देने के लिए एक स्पिन कोच का चयन करने वाली है। फ्रेंचाइजी पूर्व भारतीय स्पिनर आशीष कपूर को स्पिन कोच बना सकती है। फ्रेंचाइजी ने हाल ही हार्दिक पंड्या को अपना कप्तान नियुक्त था।
विज्ञापन
आशीष कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने गैरी कर्स्टन, आशीष नेहरा और विक्रम सोलंकी का साथ देने के लिए एक स्पिन कोच का चयन करने वाली है। फ्रेंचाइजी पूर्व भारतीय स्पिनर आशीष कपूर को स्पिन कोच बना सकती है। फ्रेंचाइजी ने हाल ही में भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को अपना कप्तान नियुक्त था। टीम ने ड्राफ्ट के जरिए हार्दिक के अलावा अफगानिस्तान के राशिद खान और भारतीय ओपनर शुभमन गिल को टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन


भारत को 2011 में वर्ल्ड कप दिलाने वाले कोच गैरी कर्स्टन टीम के मेंटर और बल्लेबाजी कोच हैं। वहीं, आशीष नेहरा मुख्य कोच हैं। इंग्लैंड के विक्रम सोलंकी को फ्रेंचाइजी ने क्रिकेट डायरेक्टर बनाया है। नेहरा, सोलंकी और कर्स्टन इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए एक साथ काम कर चुके हैं। क्रिकबज ने सूत्र के हवाले से लिखा कि अभी आशीष कपूर की बात फ्रेंचाइजी के मालिक सीवीसी कैपिटल से चल रही है और वे विक्रम सोलंकी के संपर्क में हैं।

कौन हैं आशीष कपूर?
जहां तक आशीष कपूर की बात है तो उन्होंने भारत के लिए चार टेस्ट और 17 वनडे खेले थे। उन्होंने अपना पहला टेस्ट 10 दिसंबर 1994 को वेस्टइंडीज के खिलाफ मोहाली में खेला था। पहला वनडे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 फरवरी 1995 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्यूनेडिन में खेला था। तमिलनाडु के आशीष 1996 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के सदस्य थे। उन्होंने आखिरी टेस्ट में कानपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 8 दिसंबर 1996 और आखिरी वनडे 14 दिसंबर 2000 को राजकोट में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था।
विज्ञापन


आशीष का वनडे और टेस्ट रिकॉर्ड
फॉर्मेट मैच रन बनाए विकेट लिए
टेस्ट 4 97 6
वनडे 17 43 8
प्रथम श्रेणी 128 3449 398
लिस्ट-ए  93 801 86

स्पिन कोच बनने के साथ अलावा प्रतिभाओं को भी तलाशेंगे
कपूर को स्पिन कोच के अलावा टैलेंट स्काउट भी बनाया जाएगा। टीम में कपूर की भूमिका मुख्य रूप से टैलेंट स्काउटिंग (प्रतिभाओं को तलाशने) की होगी। वे पिछले साल तक राष्ट्रीय जूनियर चयन समिति के प्रमुख थे और देश में युवा प्रतिभाओं को तलाशते थे। कपूर इससे पहले भी आईपीएल में काम कर चुके हैं। वे पहले दिल्ली फ्रैंचाइजी से जुड़े थे। उन्होंने 2008 में पहले सीजन से लेकर सात साल तक दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) प्रबंधन के साथ महत्वपूर्ण भूमिकाओं में काम किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें