फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंटूर: हिंदू वाहिनी कार्यकर्ताओं की जिन्ना टावर पर तिरंगा फहराने की कोशिश, पुलिस ने हिरासत में लिया 

Wed, 26 Jan 2022 07:34 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुंटूर

सार

पिछले कुछ समय से भाजपा और अन्य हिंदू संगठन मांग कर रहे हैं कि गुंटूर में जिन्ना टावर का नाम बदल दिया जाए।
विज्ञापन
गुंटूर में हिंदू वाहिनी कार्यकर्ता गिरफ्तार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में आज हिंदू वाहिनी कार्यकर्ताओं ने जिन्ना टॉवर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया। गुंटूर के शहर एसपी आरिफ हफीज ने कहा कि पुलिस ने 15-20 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है और उन्हें एक स्थानीय पुलिस स्टेशन भेज दिया गया है। उन्हें आज बाद में रिहा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन








तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया
गुंटूर शहर के कोथापेट इलाके में गणतंत्र दिवस पर निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर मोहम्मद अली जिन्ना टावर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की कोशिश करने के आरोप में कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को इस क्षेत्र में तनाव फैल गया क्योंकि हिंदू वाहिनी संगठन से होने का दावा करने वाले कुछ लोगों ने शहर के जिन्ना टॉवर सेंटर तक मार्च करने और तिरंगा फहराने की कोशिश की। इन्हें रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। 

पिछले कुछ समय से भाजपा और अन्य हिंदू संगठन मांग कर रहे हैं कि गुंटूर में जिन्ना टॉवर का नाम बदल दिया जाए। उन्होंने धमकी दी कि अगर जगन मोहन रेड्डी सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो वे इसे ध्वस्त कर देंगे। इसके बाद गुंटूर के पुलिस अधिकारियों ने जिन्ना टॉवर के पास किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिसबल को तैनात किया था। 
विज्ञापन

    
संगठन से जुड़े कुछ युवकों ने इसे अंजाम देने के लिए टावर तक मार्च करने की कोशिश की लेकिन हमने इसे नाकाम कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि शांति भंग करने की कोशिश करने वाले युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें