फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: अहमदाबाद को लेकर विवाद हुआ खत्म, बीसीसीआई से मिली हरी झंडी, इस हफ्ते हो सकता है बड़ा एलान

Mon, 10 Jan 2022 05:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अहमदाबाद और लखनऊ फ्रेंचाइजी जल्द ही अपने तीन-तीन खिलाड़ियों की घोषणा कर सकती है। इसके अलावा बीसीसीआई भी जल्द ही नीलामी की तारीखों का एलान कर सकता है।
विज्ञापन
अगले साल आईपीएल में 10 टीमें खेलेंगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 में आठ की जगह 10 टीमें खेलती दिखाई पड़ेंगी। अहमदाबाद और लखनऊ दो नई फ्रेंचाइजी हैं। हालांकि, अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी खरीदने वाली कंपनी सीवीसी कैपिटल्स पर इंग्लैंड में एक सट्टेबाजी कंपनी के साथ मिलकर पैसा लगाने का आरोप था। इन आरोपों के बाद अहमदाबाद को टीम अधिग्रहण करने का पत्र नहीं मिला था। पर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब ढाई महीने बाद अब उन्हें बीसीसीआई ने अधिग्रहण पत्र (लेटर ऑफ इंटेंट) दे दिया है।
विज्ञापन


जल्द ही हो सकता है बड़ा एलान
बोर्ड अहमदाबाद विवाद को लेकर गंभीर था। उसने इसके लिए जांच समिति भी बनाई थी। इंग्लैंड में सट्टेबाजी का काम कानूनी रूप से किया जाता है, लेकिन भारत में इस पर बैन है। अब जब बीसीसीआई ने अहमदाबाद को क्लीन चिट दे दी है, तो वह और लखनऊ फ्रेंचाइजी जल्द ही अपने तीन-तीन खिलाड़ियों की घोषणा कर सकती है। इसके अलावा बीसीसीआई भी जल्द ही नीलामी की तारीखों का एलान कर सकता है।



12-13 फरवरी को हो सकती है नीलामी
माना जा रहा है कि सीवीसी मामला सुलझ जाने के बाद दोनों टीमों के 15 से 20 दिन का समय खिलाड़ियों के चयन और अतिरिक्त तैयारियों के लिए दिया जाएगा। ऐसे में नीलामी के लिए 12 और 13 फरवरी की संभावित तारीखों में बदलाव हो सकता है। अब तक बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर नीलामी की तारीखों का एलान नहीं किया है। सीवीसी मामले के अलावा बोर्ड की चिंता कोविड-19 ने भी बढ़ा रखी है। नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के आने के बाद से कोरोना संक्रमितों की संख्या में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में बोर्ड टूर्नामेंट को यूएई में भी कराया जा सकता है।
विज्ञापन


आशीष नेहरा बन सकते हैं हेड कोच
अहमदाबाद जल्द ही अपने हेड कोच और मेंटर की घोषणा भी कर सकता है। माना जा रहा है कि आशीष नेहरा का फ्रेंचाइजी का हेड कोच बनना तय है। वहीं, भारत के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन फ्रेंचाइजी के मेंटर बन सकते हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विक्रम सोलंकी को फ्रेंचाइजी डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त कर सकती है। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रेंचाइजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टीम से जोड़ सकती है और उन्हें कप्तान नियुक्त कर सकती है। इन सभी का एलान इसी हफ्ते हो सकता है।

लखनऊ आईपीएल की सबसे महंगी टीम
बीसीसीआई ने आईपीएल के लिए दो नई टीमों का एलान 25 अक्तूबर को किया था। लखनऊ को आरपीएसजी वेंचर्स लिमिटेड ने 7090 करोड़ रुपये और अहमदाबाद को सीवीसी कैपिटल ने 5625 करोड़ रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें