रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के वाइस प्रेसीडेंट राजेश मेनन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, पिछले डेढ़ साल से भारत और बाकी दुनिया कोविड -19 से जूझ रही है, जिसने दुनिया भर में लाखों लोगों की जान ली है। कोरोना की वजह से जनजीवन ठप हो गया और यह बढ़ता ही जा रहा था, हालांकि कोविड योद्धाओं के निरंतर प्रयास से भारत में जनजीवन फिर से सामान्य हो रहा है, 18 महीनों से लगातार मेहनत के लिए उन्हें धन्यवाद देने के लिए आरसीबी ने यह नीली जर्सी पहनने का फैसला किया।
राजेश मेनन ने आगे कहा, भारत एक गंभीर स्वास्थ्य संकट की स्थिति में था, हम कुछ भी जो करना चाहते थे या कर सकते थे किया, हमने इस साल 3 मई को होने वाले मुकाबले में नीली जर्सी पहनने की घोषणा की थी, लेकिन कोविड के बढ़ते मामलों के की वजह से टूर्नामेंट रुक गया, हम प्रशंसकों के साथ अपना वादा निभाने के इरादे से और फ्रंटलाइन वॉरियर्स को श्रद्धांजलि देने के लिए ब्लू जर्सी पहनेंगे। उन्होंने आगे कहा, टीम द्वारा पहनी जाने वाली इस नीली जर्सी की नीलामी की जाएगी और इससे प्राप्त राजस्व का उपयोग देश में एक वंचित समुदाय में टीकाकरण की में सहायता के लिए किया जाएगा।
विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला दो बार की आईपीएल विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स से चल रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जा रहा है। आईपीएल 2021 के पहले सत्र मेंआज विराट की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था।.