विराट के निर्णय के बारे में सभी खिलाड़ियों पता था
आरीसीबी के हेड कोच माइक हेसन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, नहीं, मुझे नहीं लगता, किसी प्रकार की व्याकुलता को जल्दी निकालना वास्तव में महत्वपूर्ण था, इसलिए हमने उस घोषणा क जल्द से जल्द करने के बारे में बात की, विराट के इस निर्णय के बारे में सभी खिलाड़ियों को पता था।
केकेआर के खिलाफ मैच पर असर नहीं
मुख्य कोच माइक हेसन ने आगे कहा, वास्तव में आज के प्रदर्शन पर विराट के कप्तानी छोड़ने के फैसले का असर नहीं पड़ा है, हम लय में नहीं थे, क्योंकि हमें बल्ले के साथ क्रीज पर रुकने की जरूरत थी, हम परिस्थियों के साथ अपना सामंजस्य नहीं बिठा सके, हमने लगातार विकेट खोए, हम सामूह के रूप से बल्लेबाजी नहीं कर पाए। उन्होंने आगे कहा कि फिरभी हमें इस टीम पर भरोसा है हम जल्द ही पलटवार करेंगे।
टी-20 के बाद दो दिन में छोड़ी आरसीबी की कप्तानी
विराट कोहली ने 16 सितंबर को घोषणा की थी कि वह संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जाने वाले आईसीसी टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद टी-20 से भारत की कप्तानी छोड़ देंगे। वहीं 19 सितंबर को उन्होंने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए कहा कि वह आईपीएल 2021 सत्र के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी छोड़ देंगे। विराट ने यह भी कहा कि वह एक विशुद्ध बल्लेबाज के तौर पर फ्रेंचाइजी के लिए खेलना जारी रखेंगे, वह जब तक आईपीएल में खेलते हैं तो अपना अंतिम मैच भी आरसीबी के लिए ही खेलेंगे।