फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: सामने आई तारीख, 9 अप्रैल से शुरू हो सकता है 14वां सीजन, इस दिन होगा फाइनल!

Sat, 06 Mar 2021 03:36 PM IST
मुकेश कुमार झा एएनआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईपीएल 2021 - फोटो : social media
विज्ञापन

आईपीएल के 14वें सीजन की शुरुआत कब से होगी, इसकी तारीख शनिवार को सामने आ गई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक नौ अप्रैल से आईपीएल 2021 के मुकाबले शुरू हो सकते हैं, जबकि 30 मई को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि, इस पर अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है।

विज्ञापन


एएनआई ने गवर्निंग काउंसिल के सदस्य के हवाले से कहा, 'अगले सप्ताह गवर्निंग काउंसिल की बैठक होगी, जिसमें तारीख और स्थान को लेकर फैसला किया जाएगा। जो प्रस्ताव दिया गया है उसके मुताबिक आईपीएल का 14 वां सीजन 9 अप्रैल से 30 मई तक खेला जाएगा'
 
उन्होंने कहा, 'हम उन सम्भावनाओं पर विचार कर रहे हैं, जिससे आईपीएल का आयोजन अन्य शहरों में भी किया जा सके। कोरोना प्रोटोकॉल और लॉजिस्टिक सपोर्ट को ध्यान में रखकर ही कोई फैसला किया जाएगा। हमारे लिए खिलाड़ियों की सुरक्षा प्राथमिक है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें