फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: दिल्ली की हार के पीछे पंत के तीन गलत फैसले, मैच के बाद कहा- गलती सुधारने की कोशिश करूंगा

Mon, 11 Oct 2021 05:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

पंत इस साल पहली बार आईपीएल में बतौर कप्तान उतरे हैं। ऐसे में चेन्नई के खिलाफ मैच उनका किसी नॉकआउट राउंड में पहला मैच था। पंत के कुछ फैसलों ने दिल्ली को हार के लिए मजबूर कर दिया। 
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद जब दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत जब बयान देने आए तो कुछ बोल नहीं पाए। उन्होंने बेहद दुखी अंदाज में कहा कि वो फिलहाल नहीं बता सकते कि वो कैसा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


पंत इस साल पहली बार आईपीएल में बतौर कप्तान उतरे हैं। ऐसे में चेन्नई के खिलाफ मैच उनका किसी नॉकआउट राउंड में पहला मैच था। पंत के कुछ फैसलों ने दिल्ली को हार के लिए मजबूर कर दिया। 

 

दिल्ली की हार की तीन मुख्य वजह
  • दिल्ली के दो विकेट गिरने के बाद पंत और टीम मैनेजमेंट ने अक्षर पटेल को बैटिंग के लिए भेज दिया। जबकि पंत खुद डग आउट में बैठे थे। शिमरॉन हेटमायर जैसे बल्लेबाज का भी विकल्प मौजूद था। अक्षर ने 11 गेंद में 10 रन बनाए, इससे दिल्ली की रन गति अचानक धीमी हो गई।
  • दिल्ली की पारी के दौरान 20वें ओवर में बड़े शॉट लगाने के चक्कर में पंत ने तीन गेंदें डॉट खेलीं। वह कोई रन नहीं बना सके, जबकि सामने ऑलराउंडर टॉम करन थे, जो बड़े शॉट लगा सकते हैं। पंत आखिरी ओवर में एक चौका समेत सिर्फ आठ रन ही बना सके और दिल्ली ने कम टारगेट दिया।
  • चेन्नई को 20वें ओवर में 13 रन की जरूरत थी। पंत के पास कगिसो रबाडा और टॉम करन के रूप में दो विकल्प मौजूद थे। उनसे यहां चूक हुई और अपने सबसे ज्यादा अनुभवी गेंदबाज रबाडा को गेंदबाजी देने की बजाय उन्होंने करन को गेंद थमा दी। स्ट्राइक पर मौजूद ने धोनी ने सिर्फ तीन गेंद में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। उन्होंने लगातार तीन चौके मारे। एक गेंद वाइड रही।

मैच के बाद पंत ने क्या कहा?
मैच के बाद जब पंत से पूछा गया कि उन्होंने रबाडा के बजाए टॉम को क्यों तरजीह दी तो उन्होंने कहा कि फिलहाल ये तो नहीं बता सकता कि मैं और मेरा टीम कैसा महसूस कर रही है। पर हां, कोशिश रहेगी गलतियों से सबक लें और आगे बढ़ें। टॉम को आखिरी ओवर कराने के पीछे ये सोच रही कि उन्होंने ने पूरे मैच में अच्छी गेंदबाजी की थी। बस आखिरी ओवर में वो अच्छा नहीं कर पाए। 
विज्ञापन

फाइनल में पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2021 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने चेन्नई के सामने 173 रन का लक्ष्य रखा। डीसी की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने 35 गेंदों पर 51 रन की नाबाद पारी खेली।

इसके अलावा पृथ्वी शॉ ने 60 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 19.4 ओवर में छह विकेट पर 173 रन बनाकर मैच जीत लिया। चेन्नई की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने 70 रन और रॉबिन उथप्पा ने 63 रन बनाए। धोनी ने छह गेंदों पर 18 रन की नाबाद पारी खेली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें