रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : amar ujala
आईपीएल 2021 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस अहम मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों में कुछ बदलाव हुए हैं। आरसीबी में एक तो एसआरएच में दो बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग XI...
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:
विराट सेना में उनके स्टार सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल की वापसी हुई है। उन्हें रजत पाटीदार की जगह टीम में शामिल किया गया है।
टीम:
विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, एबी डीविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, वाशिंगटन सुंदर, डेनियल क्रिस्टियन, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज
सनराइजर्स हैदराबाद:
वार्नर की टीम में दो बदलाव हुए हैं। मोहम्मद नबी की जगह पर जेसन होल्डर को टीम में शामिल किया गया है वहीं संदीप शर्मा की जगह पर शाहबाज नदीम को मौका दिया गया है।
टीम:
डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, ऋद्धिमान साहा, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, विजय शंकर, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, टी नटराजन, शाहबाज़ नदीम