फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCBvKKR: विराट और मॉर्गन में होगी भिड़ंत, ऐसी हो सकती है केकेआर और आरसीबी की प्लेइंग XI

Sun, 18 Apr 2021 07:01 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोलकोता बनाम बैंगलोर - फोटो : PTI
विज्ञापन

आईपीएल 2021 में रविवार को पहली बार डबल हेडर मुकाबले होंगे यानी एक दिन दो मुकाबले। पहला मुकाबला चेन्नई में शाम के 3:30 से शुरू होगा। चेपॉक में होने वाले इस मुकाबले में विराट की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और इयोन मॉर्गन की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होगी। इस सीजन में यह पहला मुकाबला होगा जो शाम के वक्त खेला जाएगा। विराट की आरसीबी इकलौती ऐसी टीम है जो अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है। वहीं कोलकाता की टीम को पिछले मुकाबले में मुंबई के हाथों करीबी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में आइए जानते हैं दोनों की संभावित एकादश...

विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:

लगातार दो मैच जीत चुकी बैंगलोर की टीम शायद ही कोई बदलाव करे। 

संभावित एकादश: 
विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डीविलियर्स, वाशिंगटन सुन्दर, हर्षल पटेल, काइल जैमीसन, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, डैन क्रिश्चियन
विज्ञापन

कोलकाता नाइट राइडर्स :  

कोलकाता की टीम को भले पिछले मुकाबले में हार मिली हो लेकिन उसमें भी कोई बदलाव शायद ही हो।

संभावित एकादश:
शुभमन गिल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक, इयोन मोर्गन (कप्तान), आंद्रे रसेल, शाकिब अल हसन, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती, हरभजन सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें