फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: लगातार दूसरा मैच जीतने उतरेगी RCB, सनराइजर्स ने गंवाया था अपना पहला मुकाबला

Wed, 14 Apr 2021 08:41 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मैच शाम सात बजकर 30 मिनट पर चेन्नई के चेपॉक स्टे़डियम में शुरू होगा..
विज्ञापन
आरसीबी बनाम हैदराबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीत के साथ आगाज करने वाली विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का इरादा इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस लय को कायम रखने का होगा। आरसीबी ने पांच बार की गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराकर अपने अभियान का आगाज किया। वहीं डेविड वार्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स को पहले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने मात दी।

विज्ञापन


पहले मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी की बल्लेबाजी प्रतिभाशाली देवदत्त पडीक्कल की वापसी से और मजबूत होगी। पडीक्कल कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं और अब खेलने के लिए पूरी तरह से फिट है। वह 22 मार्च को कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे और पृथकवास पर थे। पडीक्कल बुधवार को नहीं भी खेल पाते हैं तो आरसीबी के लिए कोहली और वाशिंगटन सुंदर पारी की शुरुआत करेंगे।

आरसीबी आने वाले मैचों में मोहम्मद अजहरूद्दीन और ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जाम्पा को उतार सकती है। आरसीबी के लिए बल्लेबाजी का दारोमदार एबी डीविलियर्स और कोहली पर होगा जबकि ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल भी अपनी उपयोगिता साबित करना चाहेंगे। पहले मैच में वह सहज दिखे और कप्तान कोहली समेत टीम प्रबंधन का उन्हें समर्थन हासिल है।

कर्नाटक के 20 वर्ष के खब्बू बल्लेबाज पडीक्कल ने पिछले सत्र में 15 मैचों में टीम के लिए सर्वाधिक 473 रन बनाए थे। अपने पहले ही सत्र में उन्होंने पांच अर्धशतक जड़े थे, इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में छह मैचों में 218 और विजय हजारे ट्रॉफी में सात मैचों में 737 रन बनाए। पहले मैच में नाकाम रहने के बाद रजत पाटीदार और सुंदर सनराइजर्स के खिलाफ योगदान देना चाहेंगे।

मुंबई के खिलाफ मैच में आरसीबी के सभी गेंदबाज किफायती साबित हुए। हर्षल पटेल ने 27 रन देकर पांच विकेट लिए और वह इस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। दूसरी ओर सनराइजर्स के दोनों सलामी बल्लेबाज ऋधिमान साहा और वार्नर केकेआर के खिलाफ नाकाम रहे।

वे लय में लौटने की कोशिश करेंगे। सनराइजर्स वार्नर के साथ पारी की शुरूआत के लिए जॉनी बेयरस्टो को भी उतार सकते हैं। बेयरस्टो ने पहले मैच में अर्धशतक जमाया जबकि मनीष पांडे ने 44 गेंद में 61 रन का योगदान दिया।

केन विलियमसन का इस मैच में भी खेलना संभव नहीं है क्योंकि कोच ट्रेवर बेलिस ने कहा कि उन्हें पूरी तरह फिट होने में समय लगेगा। भुवनेश्वर कुमार ने केकेआर के खिलाफ काफी रन दिए लेकिन वह ज्यादा समय खराब फॉर्म में रहने वाले गेंदबाजों में से नहीं हैं।

विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, फिन एलेन, एबी डीविलियर्स, पवन देशपांडे, वाशिंगटन सुंदर, डेनियल सैम्स, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, केन रिचर्डसन, हर्षल पटेल, ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरूद्दीन, काइल जैमीसन, डेनियल क्रिस्टियन, सुयश प्रभुदेसाई , के एस भरत ।

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), केन विलियमसन, विराट सिंह, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, ऋद्धिमान साहा, जॉनी बेयरस्टो, जेसन रॉय, श्रीवत्स गोस्वामी, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, केदार जाधव, जे सुचित, जेसन होल्डर, अभिषेक शर्मा अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, टी नटराजन, संदीप शर्मा, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल, बासिल थम्पी, शाहबाज़ नदीम और मुजीब उर रहमान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें