फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: दूसरे चरण से पहले आरसीबी में हुआ बड़ा बदलाव, कोच कैटिच हटे, जानें किसे मिली जिम्मेदारी

Sat, 21 Aug 2021 05:16 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

  • आरसीबी के मुख्य कोच साइमन कैटिच ने दिया इस्तीफा 
  • वानिंदु हसरंगा आरसीबी में शामिल, ली एडम जंपा की जगह
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : @IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण से पहले आरसीबी में बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल, टीम के मुख्य कोच साइमन कैटिच ने इस्तीफा दे दिया है। अब कैटिच की जगह पर टीम के 'द डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन' माइक हेसन को टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। बताया जा रहा है कि कैटिच ने निजी कारणों की वजह से पद से इस्तीफा दिया है।

विज्ञापन

 

हसरंगा, चमीरा और डेविड आरसीबी से जुड़े
उधर, आरसीबी ने श्रीलंका के स्टार गेंदबाज वानिंदु हसरंगा को अपनी टीम में जोड़ा है। हसरंगा को एडम जंपा की जगह टीम में शामिल किया गया है। हसरंगा के अलावा आरसीबी ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दुश्मांता चामीरा को भी चुना है। चमीरा ऑस्ट्रेलिया के डेनियल सैम्स की जगह लेंगे। वहीं, बिग बैश में शानदार प्रदर्शन करने वाले टिम डेविड को न्यूजीलैंड के फिन एलेन के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है। दूसरे चरण में पहली बार सिंगापुर का कोई क्रिकेटर इसका हिस्सा बनेगा। डेविड ऑस्ट्रेलियाई मूल के खिलाड़ी है और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिंगापुर का प्रतिनिधित्व करते है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपने सभी 106 सदस्य देशों को टी-20 अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिया है।

29 अगस्त को यूएई के लिए रवाना होगी टीम
बैंगलोर टीम से जुड़े भारतीय खिलाड़ी और स्टाफ सदस्य 21 अगस्त को एकत्रित होंगे। इसके बाद सभी खिलाड़ी एक हफ्ते का क्वारंटाइन पीरियड पूरा करेंगे और तीन दिन कोरोना के टेस्ट से भी गुजरेंगे। इसके बाद 29 अगस्त को टीम यूएई के लिए रवाना होगी। बता दें कि दूसरे चरण में आरसीबी का पहला मुकाबला कोलकाता के खिलाफ 20 सितंबर को अबू धाबी में होगा। 
विज्ञापन

 

भारत के खिलाफ सीरीज जीत में हसरंगा ने निभाई थी अहम भूमिका
बता दें कि हसरंगा ने हाल ही में भारत खिलाफ टी-20 सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने तीन मैचों में सात विकेट चटकाए थे। तीसरे टी-20 में हसरंगा ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया था। गेंदबाजी ने उन्होंने नौ रन देकर चार विकेट चटकाए थे जबकि बल्लेबाजी में उन्होंने नाबाद 14 रन बनाकर टीम को सीरीज में जीत दिलाई थी। तीसरे मुकाबले में मेजबान श्रीलंकाई टीम ने भारत को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से अपने की थी। 

19 सितंबर से शुरू होगा दूसरा चरण
बता दें कि 19 सितंबर से आईपीएल के दूसरे चरण का आगाज होगा। पहला मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार विजेता टीम चेन्नई के बीच खेला जाएगा। आईपीएल के बाकी बचे 31 मुकाबले 27 दिन में दुबई, शारजाह और अबु धाबी में खेले जाएंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें