कब खेला जाएगा पंजाब और राजस्थान के बीच मुकाबला?
आईपीएल 2021 का 32वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 21 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा मैच?
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।
कहां खेला जाएगा पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला?
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडिमय दुबई में खेला जाएगा।
कहां देख सकते हैं मैच का लाइव प्रसारण?
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर आठ अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। हिंदी-अंग्रेजी के अलावा इसे छह क्षेत्रीय भाषाओं में भी देखा जा सकता है।
कहां देखें ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा मैच के लाइव अपडेट्स और पल-पल की जानकारी अमर उजाला.कॉम पर भी पढ़ सकते हैं।
दोनों टीमें-
पंजाब किंग्स:
केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, फाबियन एलन, अर्शदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, नाथन एलिस, क्रिस गेल, हरप्रीत बरार, मोइसेस हेनरिक्स, दीपक हुड्डा, जलज सक्सेना, क्रिस जॉर्डन, सरफराज खान, मनदीप सिंह, एडेन मार्कराम, मोहम्मद शमी, दर्शन नलकांडे, निकोलस पूरन, ईशान पोरल, प्रभसिमरन सिंह, आदिल रशीद, रवि विश्नोई, सौरभ कुमार, शाहरुख खान, उत्कर्ष सिंह
राजस्थान रॉयल्स:
संजू सैमसन, आकाश सिंह, अनुज रावत, केसी करियप्पा, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, यशस्वी जायसवाल, कार्तिक त्यागी, इविन लुइस, लियम लिविंग्सटोन, महिलपाल लोमरोर, मयंक मरकांडे, डेविड मिलर, क्रिस मौरिस, मुस्तफिजुर रहमान, रेयान प्राग, ग्लेन फिलिप, चेतन सकारिया, राहुल तेवतिया, ओशाने थॉमस, जयदेव उनादकट, मनन वोहरा, कुलदीप यादव