फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs KKR: मैच में प्रसिद्ध कृष्णा के डराने की धमकी देने के बाद नाराज हुए पोलार्ड, देखें वीडियो

Fri, 24 Sep 2021 11:07 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान केकेआर के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और कीरोन पोलार्ड के बीच टकराव देखने के मिला। यह घटना 15वें ओवर में हुई। इस मुकाबले में केकेआर ने मुंबई को सात विकेट से हराया था। 
विज्ञापन
प्रसिद्ध कृष्णा और कीरोन पोलार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस के तूफानी बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड को मैदान पर मनोरंजन करने के लिए जाना जाता है। आप साल 2015 में आईपीएल संस्करण में पोलार्ड के उस वाकये से वाकिफ होंगे जब उन्होंने अंपायर ने उन्हें बल्लेबाजों के कानों में कुछ कहने के लिए मना कर दिया था। इसके बाद पोलार्ड ने अपने मुंह पर टेप लगाया था। मैदान पर ऐसे बहुत कम मामले आए जब पोलार्ड नाराज दिखे। लेकिन, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ गुरुवार को अबू धाबी में खेले गए मैच के दौरान पोलार्ड की नाराजगी देखने को मिली। 
विज्ञापन


15वें ओवर में हुई घटना

मैदान पर जब माहौल गर्म हो जाता है तो पोलार्ड भी जवाब देते हैं। मुंबई की पारी का 15वां ओवरर प्रसिद्ध कृष्णा फेंक रहे थे। उस दौरान उनके सामने मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड थे। प्रसिद्ध की एक गेंद को पोलार्ड ने वापस गेंदबाज की तरफ खेला। इस दौरान केकेआर के तेज गेंदबाज ने गेंद फील्ड कर वापस पोलार्ड के विकेट पर थ्रो करने की धमकी दी। पोलार्ड को भरोसा था कि जितनी तेज गेंद पर प्रहार किया है प्रसिद्ध कृष्णा रोक नहीं पाएंगे। कृष्णा गेंद रोकने के बाद कुछ कहते हुए पोलार्ड की तरफ चले।  


पोलार्ड ने भी कुछ कहा

यह प्रसिद्ध कृष्णा के इस ओवर की आखिरी गेंद थी। इसके बाद अगले ओवर में दोनों के बीच क्या हुआ इसका वीडियो भी सामने आया। जिसमें पोलार्ड स्पष्ट रूप से परेशान दिखाई थेऔर उन्होंने कृष्णा के पास जाकर कुछ बोला था। पोलार्ड के दृष्टिकोण से माहौल गर्म था। लेकिन इस पूरे मामले के दौरान केकेआर के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ज्यादातर शांत दिखे। हालांकि अभी दोनों खिलाड़ियों के बीच बातचीत खत्म नहीं हुई थी। ओवर में जैसे ही पोलार्ड एक रन लेकर नॉन स्ट्राइकर पर पहुंचे तो वह प्रसिद्ध कृष्णा की तरफ घूरते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें