फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: क्या केकेआर के खिलाफ खेलेंगे हिटमैन रोहित ?, मुंबई इंडियंस के हेड कोच जयवर्धने ने दिया यह जवाब

Mon, 20 Sep 2021 11:29 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया है। रविवार को सीेएसके के खिलाफ मैच में हिटमैन नहीं खेले थे। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हराया था। 
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : twitter@IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया है। यह दोनों खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेले थे। रोहित की गैरमौजूदगी में मुंबई की कप्तानी कीरोन पोलार्ड की। इस मैच में एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके की टीम ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हराया। 

विज्ञापन

रोहित को दिया गया अतिरिक्त समय

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के बाद हेड कोच जयवर्धने ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, रोहित को एक्शन में वापस आने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया था। वह अगले मुकाबले में मैदान पर दिखाई देंगे। मुख्य कोच ने आगे कहा, इंग्लैंड से वापस आने के बाद रोहित बल्लेबाजी करने के अलावा दौड़ रहे थे, शायद हमें लगा कि उन्हें कुछ और दिनों की जरूरत है इसलिए रोहित को अगला गेम खेलने के लिए ठीक होना चाहिए। कोच के मुताबिक, हार्दिक ट्रेनिंग कर रहे थे, उन्हें कुछ कुछ परेशानी थी, इसलिए एहतियात के तौर पर उन्हें कुछ दिन दिए गए थे, कुछ भी गंभीर नहीं था। 

मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन पर बोले जयवर्धने

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब महेला जयवर्धने से मुंबई इंडियंस की खराब बल्लेबाजी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, वास्तव में ऐसा नहीं है, पहले हॉफ में मुझे चेन्नई में सघर्ष करना पड़ा था, क्योंकि हमें परिस्थितियों की आदत नहीं थी, यह विकेट आसान नहीं था, लेकिन हमें कुछ प्रयोग करने की जरूरत है। मैंच में जिम्मेदारी लेने की जरूरत थी, प्रयोग कुछ ऐसा है कि जिस पर हमें काम करने की जरूरत है। 

हमने जल्दी में विकेट खोए

इस मैच में सीएसके की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज ड्वेन ब्रावो रहे उन्होंने तीन विकेट लिए जबकि दीपक चाहर ने दो खिलाड़ियों को चलता किया। मुंबई के लिे सौरभ तिवारी ने 50 रनों की नाबाद पारी खेली। पिच के बारे में पूछे जाने पर जयवर्धने ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो दूसरी इनिंग्स में पिच में कुछ खास नही था, विकेट अच्छा था, हमने कुछ विकेट जल्दी खोए, हमें शायद जिम्मेदारी लेने और पारी में बल्लेबाजी करने के लिए किसी की जरूरत थी जो हमने नहीं किया, सीएसके के साथ ऋतुराज गायकवाड़ के उनके लिए ऐसा करने किया यही अंतर था। 
विज्ञापन

गायकवाड़ ने खेली 88 रनों की पारी

मुंबई के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 88 रन बनाए थे। जिसके चलते एमएस धोनी की टीम 6 विकेट पर 156 रन बनाने में सफल रही। जबकि 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 8 विकेट पर 136 रन ही बना पाई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें