फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेइंग XI: मुंबई में हुई स्टार खिलाड़ी की वापसी, केकेआर में कोई बदलाव नहीं

Tue, 13 Apr 2021 07:12 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : PTI
विज्ञापन

इंडियन प्रीमियर लीग का पांचवां मुकाबला आज चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुकाबले में आमने-सामने हैं पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स। दोनों ही टीमों में दुनिया के दमदार खिलाड़ी मौजूद हैं और अकेले दम पर मैच का रुख पलटने में माहिर हैं. मुंबई की कमान जहां रोहित के हाथों में है तो वहीं मॉर्गन कोलकाता की अगुवाई कर रहे हैं. इस मैच के लिए मुंबई में एक बड़ा बदलाव हुआ है, ऐसे में आइए जानते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग XI... 

विज्ञापन
Trending Videos

मुंबई इडियंस

मुंबई की टीम में बाएं हाथ दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक की वापसी हुई है। उन्हें क्रिस लीन की जगह पर टीम में शामिल किया गया है। इसका मतलब है कि आज के मैच में रोहित शर्मा और डीकॉक पारी की शुरुआत करेंगे। 

टीम: 
रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कायरन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, मार्को यानसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
विज्ञापन

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता की टीम ने पिछली बार की ही प्लेइंग इलेवन उतारी है। टीम में इस बार भी सुनील नरेन को जगह नहीं मिली है और शाकिब अल हसन पर ही प्रबंधन ने भरोसा जताया है।

टीम:
इयोन मॉर्गन, नितीश राणा, शुभमान गिल, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक शाकिब अल हसन, आंद्रे रसल, पेट कमिंस, हरभजन सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, वरूण चक्रवर्ती,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें