फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल 2021: RCB को बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बाहर, 21 वर्षीय कीवी खिलाड़ी को किया गया शामिल

Wed, 10 Mar 2021 11:05 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जोश फिलिप - फोटो : ipl
विज्ञापन

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)के 14वें सीजन के शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर (आरसीबी) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश फिलिप निजी कारणों का हवाला देकर पूरे सीजन (आईपीएल 2021) से बाहर हो गए हैं। वहीं, फिलिप की जगह न्यूजीलैंड के अनकैप्ड खिलाड़ी फिन एलन को टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


21 साल के फिन एलन को आरसीबी ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में टीम में शामिल किया है। फिलिप की बेस प्राइस भी 20 लाख रुपये ही थी। बता दें कि फिन न्यूजीलैंड के युवा विकेटकीपर हैं और उन्होंने अभी तक सिर्फ 13 टी-20 मुकाबले खेले हैं। हालांकि, उन्होंने न्यूजीलैंड की तरफ से डेब्यू नहीं किया है।  

बता दें कि जोश फिलिप को आरसीबी ने पिछले सीजन से पहले अपनी टीम में शानिल किया था। पिछले साल उन्हें केवल पांच मैचों में खेलने का मौका मिला और उन्होंने 78 रन बनाए। जोश फिलिप को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में डेब्यू करने का मौका भी मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


   
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें