कैपिटल्स की टीम ने मध्यक्रम में संतुलन देने के लिए अनुभवी स्टीव स्मिथ को खरीदा तो तेज गेंदबाजी को धार देने के लिए टॉम करन और उमेश यादव को अपने साथ जोड़ा। इसके अलावा विकेटकीपिंग में एलेक्स कैरी की जगह भरने के लिए सैम बिलिंग्स को भी शामिल किया। दिल्ली की टीम ने कई अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी बैकअप के तौर पर जोड़ा।
- टॉम करन (5.25 करोड़)
- स्टीव स्मिथ (2.2 करोड़)
- सैम बिलिंग्स (2 करोड़)
- उमेश यादव (1 करोड़)
- रिपाल पटेल (20 लाख)
- विष्णु विनोद (20 लाख)
- लुकमान मेरीवाला (20 लाख)
- एम सिद्धार्थ (20 लाख)
दिल्ली की टीम के आठ विदेशी कोटे को भरने के साथ ही अपने 25 खिलाड़ियों के दल को भी पूरा कर लिया है और उसके पास अभी दो करोड़ रुपये पर्स में हैं।
- बल्लेबाज: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), विष्णु विनोद (विकेटकीपर)
- ऑलराउंडर्स: मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स।
- स्पिनर्स: रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ललित यादव, प्रवीण दुबे, एम सिद्धार्थ
- तेज गेंदबाज: कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, इशांत शर्मा, अवेश खान, उमेश यादव, टॉम करन, लुकमान मेरीवाला