फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs SRH: धोनी ने दिलाई 2011 विश्व कप की याद, छक्का लगाकर चेन्नई को प्लेऑफ में पहुंचाया, हैदराबाद की छह विकेट से हार

Thu, 30 Sep 2021 11:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

सार

सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 96 मीटर का छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। यह छक्का बिलकुल वैसा ही था, जैसा उन्होंने 2011 विश्व कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ लगाया था।
विज्ञापन
धोनी ने छक्का लगाकर मैच खत्म किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2021 के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को छह विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 134 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 19.4 ओवर में 139 रन बनाकर मैच जीत लिया। 
विज्ञापन


सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 96 मीटर का छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। यह छक्का बिलकुल वैसा ही था, जैसा उन्होंने 2011 विश्व कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ लगाया था और टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। हैदराबाद के खिलाफ धोनी 14 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे
 

चेन्नई ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया
इस चेन्नई की इस सीजन में नौवीं जीत थी। 18 अंकों के साथ टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहले टीम बन गई। धोनी की टीम ने पिछले सीजन की नाकामी से सीख लेते हुए इस सीजन जबरदस्त प्रदर्शन किया है। 2020 में टीम अंक तालिका में सातवें नंबर पर रही थी।

वहीं, पिछले साल प्लेऑफ में पहुंचने वाली सनराइजर्स हैदराबाद यह मैच हारकर आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। उसके 11 मैचों में चार अंक हैं। अंक तालिका में वह सबसे नीचे है। चेन्नई टीम ने 12 बार आईपीएल खेला है और रिकॉर्ड 11वीं बार प्लेऑफ में पहुंची है। 


हैदराबाद टीम की बेहद खराब शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पिछले मैच के हीरो जेसन रॉय दो रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर आउट हुए। कुछ देर बाद कप्तान केन विलियमसन 11 रन बनाकर ड्वेन ब्रावो की गेंद पर आउट हो गए। प्रियम गर्ग सात, अभिषेक शर्मा 18, अब्दुल समद 18 और जेसन होल्डर पांच रन बनाकर आउट हुए। 

साहा ने सबसे ज्यादा 44 रन की पारी खेली
राशिद खान ने 17 रन की पारी खेली। हैदराबाद की ओर से ऋद्धिमान साहा ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। उन्हें रवींद्र जडेजा ने धोनी के हाथों कैच कराया। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए। चेन्नई की ओर से हेजलवुड ने तीन और ब्रावो ने दो विकेट झटके। शार्दुल ठाकुर और जडेजा को एक-एक विकेट मिला।

गायकवाड़ और डुप्लेसिस ने शानदार शुरुआत की
135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई टीम को ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसिस ने एक बार शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी हुई। गायकवाड़ 38 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोईन अली भी कुछ खास नहीं कर सके और 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

धोनी और रायुडू नाबाद पवेलियन लौटे
डुप्लेसिस 36 गेंदों पर 41 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। सुरेश रैना दो रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद अंबाती रायुडू और धोनी ने मिलकर टीम को जीत दिलाई। रायुडू 13 गेंदों पर 17 रन बनाकर और धोनी 11 गेंदों पर 14 रन बनाकर नाबाद रहे। रायुडू और धोनी दोनों ने एक चौका और एक छक्का लगाया। धोनी ने दो गेंद रहते छक्का लगाकर मैच जिताया।
विज्ञापन

दोनों टीमें-
चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसिस, मोईन अली, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जोश हेजलवुड।
सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियम्सन (कप्तान), जेसन रॉय, ऋद्धिमान साहा, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें