फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: मुंबई-चेन्नई का क्वारंटीन पूरा, यूएई पहुंचकर धोनी की टीम ने शुरू की ट्रेनिंग

Thu, 19 Aug 2021 04:02 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बता दें कि आईपीएल के दूसरे चरण का आगाज 19 सितंबर से होगा। पहला मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार विजेता टीम चेन्नई के बीच खेला जाएगा। 
विज्ञापन
मुंबई बनाम चेन्नई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के दूसरे चरण के लिए महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपरकिंग्स ने यूएई पहुंचकर ट्रेनिंग शुरू कर दी है। धोनी की टीम ने गुरुवार को आईसीसी अकादमी में ट्रेंनिंग शुरू किया। वहीं, मुंबई की टीम शुक्रवार से यहां के शेख जायद स्टेडियम में ट्रेनिंग शुरू करेगी। यूएई पहुंचने के बाद दोनों टीमों का क्वारंटीन समय पूरा हो गया। बता दें कि 19 सितंबर से आईपीएल के दूसरे चरण का आगाज होगा। पहला मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार विजेता टीम चेन्नई के बीच खेला जाएगा। 

विज्ञापन


एक सूत्र ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'यूएई पहुंचने के बाद दोनों टीमों ने अपना छह दिनों का क्वारंटीन समय पूरा कर लिया है। चेन्नई की टीम ने गुरुवार से ट्रेनिंग शुरू कर दी है और मुंबई की टीम शुक्रवार यानी कल से ट्रेनिंग शुरू करेगी। सीएसके ने आईसीसी क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण शुरू किया जबकि मुंबई की टीम कल से शेख जायद स्टेडियम के अंदर ट्रेनिंग शुरू करेगी।'
 


15 अक्तूबर को दुबई में फाइनल
गौरतलब है कि आईपीएल के बाकी बचे 31 मुकाबले 27 दिन में दुबई, शारजाह और अबु धाबी में खेले जाएंगे। 10 अक्तूबर को पहला क्वालीफायर दुबई में जबकि 11 अक्तूबर को एलिमिनेटर शारजाह में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा क्वालीफायर 13 अक्तूबर को शारजाह में खेला जाएगा। 15 अक्तूबर को दुबई में फाइनल खेला जाएगा। दें कि कई टीमों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद आईपीएल के 14वें सीजन को चार मई को स्थगित कर दिया गया था। दो मई तक कुल 29 मुकाबले खेले गए थे।
विज्ञापन


चेन्नई दूसरे स्थान पर 
आईपीएल 2021 के स्थगित होने तक दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों में छह जीत के साथ पहले स्थान पर है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स पांच मैचों में जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी पांच मैचों में जीत के साथ तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

दिल्ली की टीम शनिवार को यूएई के लिए उड़ान भरेगी

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) शनिवार यानी 21 अगस्त को रवाना होगी। टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पहले से ही यूएई में अपने फिटनेस कोच के साथ मौजूद हैं और बाकी की खिलाड़ी भी जल्दी ही डीसी से जुड़ेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई ने डीसी के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि टीम शनिवार की सुबह यूएई के लिए उड़ान भरेगी। टीम दिल्ली से कुछ घरेलू खिलाड़ियों और अधिकारियों के साथ जाएगी। घरेलू खिलाड़ी पहले से ही राष्ट्रीय राजधानी में क्वारंटीन हैं और यूएई में भी एक हफ्ते के लिए क्वारंटीन होंगे। इसके बाद खिलाड़ियों का कैंप भी शुरू होगा। अधिकारी के मुताबिक, 'श्रेयस यूएई में मौजूद हैं जबकि भारत, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के बाद टीम से जुड़ेंगे। टीम की कप्तानी को लेकर भी स्थिति अभी साफ नहीं है। टीम प्रबंधन ने अभी तक इस बात पर फैसला नहीं किया है कि पंत और अय्यर में कौन कप्तानी करेगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें