फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: 11वीं बार प्लेऑफ में पहुंचने वाली चेन्नई चौथी बार बन सकती है विजेता, देखिए अब तक आईपीएल में कैसा रहा प्रदर्शन

Sat, 09 Oct 2021 08:54 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेन्नई की टीम आईपीएल की सबसे सफलत टीमों में से एक है। उसे चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने के लिए सिर्फ दो मैच जीतने की जरूरत है। चेन्नई के ओपनर शानदार फॉर्म में है और यह इस टीम के लिए सबसे अच्छी बात है। इनके अलावा शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर जैसे गेंदबाज मैच चेन्नई के पक्ष में पलट सकते हैं। 
विज्ञापन
चेन्नई की टीम चौथी बार आईपीएल का खिताब जीत सकती है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंन्द्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स रिकॉर्ड 11वीं बार प्लेऑफ में पहुंची है। तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने वाली यह टीम चौथी बार भी चैंपियन बन सकती है। आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपरकिंग्स के ओपनर शानदार फॉर्म में हैं। वहीं गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के चलते चेन्नई इस सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। हालांकि इसके बाद चेन्नई का प्रदर्शन गड़बड़ाया है, लेकिन यह टीम प्लेऑफ में दो मैच जीतकर आईपीएल 2021 की चैंपियन बनना चाहेगी। 
विज्ञापन

2008 से अब तक चेन्नई का प्रदर्शन

साल नतीजा सबसे ज्यादा रन सबसे ज्यादा विकेट
2008 रनरअप सुरेश रैना (421) मनप्रीत गोनी (17)
2009 सेमीफाइनल मैथ्यू हेडन (572) मुथैया मुरलीधरन (14)
2010 चैंपियन सुरेश रैना (520)  मुथैया मुरलीधरन (15)
2011 चैंपियन माइकल हसी (492) आर अश्विन (20)
2012 रनरअप सुरेश रैना (441) ड्वेन ब्रावो (15)
2013 रनरअप माइकल हसी (492) ड्वेन ब्रावो (20)
2014 क्वालिफायर दो ड्वेन स्मिथ  (566) मोहित शर्मा (23)
2015 रनरअप ब्रैंडन मैकुलम (436) ड्वेन ब्रावो (26)
2018 चैंपियन अंबाती रायडू (602) शार्दुल ठाकुर (16)
2019 रनरअप एस एस धोनी (416) इमरान ताहिर (26)
2020 नंबर सात फाफ डू प्लेसिस (449) सैम करन (13)
2021* क्वालिफायर एक* ऋतुराज गायकवाड़ (533)* शार्दुल ठाकुर (18)*

चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

सुरेश रैना ने चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 195 पारियों में इस टीम के लिए 5529 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 138.91 का रहा है। उनके बाद महेन्द्र सिंह धोनी (4603 रन ) दूसरे, डुप्लेसिस (2845 रन) तीसरे, माइक हसी (2213 रन) चौथे और मुरली विजय (2205 रन) पांचवे स्थान पर हैं। 



विज्ञापन

चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

 चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ड्वेन ब्रावो पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 118 मैचों में 136 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 8.28 की रही है। उनके बाद रविचंद्रन अश्विन (120 विकेट) दूसरे, रवींद्र जडेजा (106 विकेट) तीसरे, एल्बी मॉर्केल (91 विकेट) चौथे और मोहित शर्मा 69 विकेट पांचवे स्थान पर हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें