फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशखबरी: कोरोना को मात देकर लौटे अक्षर पटेल, देखें VIDEO

Fri, 23 Apr 2021 12:43 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पटेल आईपीएल में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के देवदत्त पडीक्कल के बाद इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले दूसरे खिलाड़ी थे। सबसे पहले केेकेआर के नीतिश राणा इससे संक्रमित हुए थे।
विज्ञापन
अक्षर पटेल - फोटो : instagram/axar patel
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स और भारत के ऑलराउंडर अक्षर पटेल कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए जाने के कारण मुंबई के एक अस्पताल में लगभग तीन सप्ताह बिताने के बाद अब इंडियन प्रीमयर लीग (आईपीएल) की अपनी टीम से जुड़ गए हैं। यह 27 वर्षीय खिलाड़ी इससे पहले 28 मार्च को मुंबई में दिल्ली की टीम से जुड़ा था।

विज्ञापन




अक्षर निगेटिव रिपोर्ट के साथ जैव सुरक्षित वातावरण में आए थे, लेकिन तीन अप्रैल को उनका परीक्षण पॉजिटिव पाया गया था, उनमें हल्के लक्षण दिखाई दिए थे, जिसके बाद उन्हें भारतीय क्रिकेट बोर्ड की चिकित्सा सुविधा में भेज दिया गया था।



दिल्ली कैपिटल्स ने पटेल के टीम से जुड़ने का वीडियो पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘बापू (अक्षर पटेल) के दिल्ली कैपिटल्स शिविर में वापसी पर सभी के चेहरों पर मुस्कान तैर गई।’ पटेल ने वीडियो में कहा, ‘आदमी देख के ही तो मुझे मजा आ रहा है।’ पटेल आईपीएल में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलोर के देवदत्त पडीक्कल के बाद इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले दूसरे खिलाड़ी थे। अक्षर की अनुपस्थिति में दिल्ली ने मुंबई के शम्स मुलानी को अपनी टीम से जोड़ा था। सबसे पहले केेकेआर के नीतिश राणा इससे संक्रमित हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें