अंतरराष्ट्रीय डेब्यू में हैट्रिक लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस ने आईपीएल के दूसरे चरण के लिए एक टीम के साथ करार किया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, एलिस आईपीएल के दूसरे चरण के लिए केएल राहुल की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स के साथ जुड़े हैं। रिपोर्ट में पंजाब किंग्स के अधिकारी सतीश मेनन के हवाले से बताया गया है, 'हमें झाय और राइली की फिटनेस के बारे में कल तक पता नहीं था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही पता चला कि वे आईपीएल का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। हमने एलिस को रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन किया है। हम दूसरे रिप्लेसमेंट का एलान भी एक-दो दिन में करेंगे। हम कुछ खिलाड़ियों के साथ बात कर रहे हैं।'