भारतीय क्रिकेट की चर्चित टी-20 लीग आईपीएल अब अपने नए सत्र के लिए तैयार हो रही है। यूएई में 13वें सत्र के सफल आयोजन के बाद अब लीग के नए संस्करण की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2021 के लिए 11 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी हो सकती है। वहीं आठों फ्रेंचाइजियों के लिए खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की समय सीमा 20 जनवरी हो सकती है। यह सब कुछ सोमवार को आईपीएल गवर्निंग कॉउंसिल की ऑनलाइन बैठक के दौरान तय हुआ।