सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
साल 2012 की पशुओं की गणना के मुताबिक, भारत में करीब 30 करोड़ गाय और भैंस हैं। इसमें से 19.1 करोड़ गायें हैं और 10.87 करोड़ भैंसें हैं। पशुओं की इस संख्या में 21.6 करोड़ मादा गाय-भैंस हैं, जबकि 8.4 करोड़ नर पशु हैं।
2012 की गणना के मुताबिक, क़रीब 52 लाख गाय-भैंस ऐसे हैं जिन्हें कोई नहीं पाल रहा है। हालांकि, 2019 के आखिर में 20वीं पशुधन गणना रिपोर्ट भी आ गई है। इसके मुताबिक, देश की कुल पशुधन आबादी 53.57 करोड़ है जो पशुधन गणना- 2012 की तुलना में 4.6 फीसद ज्यादा है। कुल गोजातीय आबादी (मवेशी, भैंस, मिथुन एवं याक) वर्ष 2019 में 30.79 करोड़ आंकी गई जो पिछली गणना की तुलना में लगभग एक फीसद ज्यादा है।