फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछली नीलामी में थे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी, अब चावला को मुंबई में कितने में खरीदा?

Fri, 19 Feb 2021 07:30 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
पीयूष चावला - फोटो : twitter@IPL
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेटर और स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला पर एक बार फिर से फ्रैंचाइजियों ने दिलचस्पी दिखाई। उन्हें लेने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम में होड़ लगी. हालांकि अंत में मुंबई ने उन्हें 2.40 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।   

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते सीजन की नीलामी में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी (6.75 करोड़) रहे पीयूष चावला को चेन्नई ने नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था। 32 वर्षीय इस लेग स्पिनर ने इस बार अपना बेस प्राइस 50 लाख रखा था।
 


बात करें चावला की तो उन्होंने साल 2008 में आईपीएल में डेब्यू किया था, इसके बाद से वे हर सीजन में अलग-अलग टीमों का हिस्सा रहे। उन्होंने आईपीएल में अब तक 164 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 27 की औसत से 156 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा उन्होंने बल्ले से 584 रन भी बनाए। पीयूष ने यूएई में खेले गए सीजन में सात मुकाबले खेले और सिर्फ छह विकेट ही निकाले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें