फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021 Auction: टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ मारे थे लगातार तीन छक्के, नीलामी में हुई पैसों की बारिश

Fri, 19 Feb 2021 07:29 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
मोइन अली - फोटो : pl
विज्ञापन

इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली पर फ्रैंचाइजियों ने काफी दिलचस्पी दिखाई। हाल ही में भारत के खिलाफ चेन्नई में दूसरे टेस्ट मैच में 18 गेंदों में 43 रन बनाने और लगातार तीन छक्के लगाने वाले मोईन अली को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। धोनी सेना ने उन्हें सात करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। मोईन अली का ब्रेस प्राइस 2 करोड़ था। किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच उन्हें लेने के लिए कड़ी टक्कर थी, लेकिन अंत में बाजी धोनी सेना के हाथ लगी। 

विज्ञापन


बता दें कि 33 वर्षीय मोईन को आईपीएल 2021 की नीलामी से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रिलीज किया था। बात करें उनके आईपीएल करियर की तो अली ने अब तक 19 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 20 की औसत और 158 की स्ट्राइक रेट से 309 रन बनाए हैं। जबकि गेंदबाजी में 10 विकेट भी लिए।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें