फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021 Auction: देश-विदेश के 1097 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सर्वाधिक 56 क्रिकेटर कैरेबियाई

Sat, 06 Feb 2021 09:05 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईपीएल 2021 नीलामी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

आईपीएल के 14वें सीजन के लिए चेन्नई में होने वाले मिनी ऑक्शन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। टी-20 लीग के नए सत्र का हिस्सा बनने के लिए इस बार दुनियाभर से कई खिलाड़ियों ने नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।

विज्ञापन


आईपीएल की नीलामी में शामिल होने के लिए चार फरवरी रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख थी। ऐसे में शुक्रवार को आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार 2021 की नीलामी में इस बार 1097 खिलाड़ियों (814 भारतीय और 283 विदेशी) ने पंजीकरण कराया है। इनमें 207 कैप्ड, 863 अनकैप्ड और 27 एसोसिएट देशों के खिलाड़ी हैं। 
 

 

बता दें कि हर फ्रैंचाइजी अपने टीम में अधिकतर 25 खिलाड़ियों को ही रख सकती है। ऐसे में कुछ हफ्ते पहले फ्रैंचाइजियों द्वारा खिलाड़ियों के रिटेंशन और रिलीज के बाद 22 विदेशी समेत कुल 61 खिलाड़ियों के लिए ही जगह बाकी है।

विज्ञापन




टीमों की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास सर्वाधिक 13 खिलाड़ियों की जगह खाली है, जबकि किंग्स इलेवन पंजाब (9), राजस्थान रॉयल्स (8) और कोलकाता नाइटराइडर्स आठ खिलाड़ियों को ले सकती है। सबसे कम तीन जगह सनराइजर्स हैदराबाद के पास है। 

IPL 2021 Retention: नीलामी से पहले जानिए कौन से खिलाड़ी हुए रिटेन-रिलीज, किस टीम के पास है कितनी रकम पैसा 

नीलामी में इस बार 50 ऐसे भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी हैं जिन्होंने कम से कम एक आईपीएल मैच खेला है, जबकि ऐसे विदेशी खिलाड़ियों की संख्या सिर्फ दो है।

अगर विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो इस बार वेस्टइंडीज से सबसे अधिक 56 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है, जबकि नीदरलैंड्स से सबसे कम एक खिलाड़ी शामिल है। 
विज्ञापन


बीसीसीआई के सचिव जय शाह की तरफ से जारी की गई एडवाइजरी के मुताबिकआईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया 18 फरवरी को दोपहर तीन बजे से चेन्नई में शुरू होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें