फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स के फैन का बैनर वायरल, कहा- मेरी पत्नी मुझे सीएसके की टीशर्ट पहनने से रोकती है

Tue, 28 Sep 2021 12:47 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

24 सितंबर को शारजाह में खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद एक दर्शक ने सबका ध्यान खींच लिया। इस व्यक्ति ने अपने बैनर पर लिखा था कि मेरी पत्नी मुझे पसंदीदा सीेएसकी की जर्सी पहनने की इजाजत नहीं देती। 
विज्ञापन
मैच के दौरान बैनर दिखाता दर्शक - फोटो : twitter@ChennaiIPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह सच है कि दुनिया का कोई भी टी-20 टूर्नामेंट आईपीएलके उत्साह के आगे नहीं टिकता। मुकाबले के दौरान ज्यादातर लोगों की निगाहें दोनों टीमों के खिलाड़ियों पर टिकी होती हैं। लेकिन कभी-कभी स्टैंड में मौजूद दर्शक भी ध्यान खींच लेते हैं। बीते शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंस्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरे के बीच मुकाबला खेला गया। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद एक दर्शक ने सबका ध्यान खींच लिया। वह अपने प्ले कार्ड के चलते इंटरनेट पर छाया रहा। चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा अपलोड की गई एक फोटो को दिखाया गया है। जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जर्सी पहने एक व्यक्ति ने अपने प्ले कार्ड पर लिखा था कि मेरी पत्नी मुझे अपनी पसंदीदा सीएसके की टीम की जर्सी पहनने की इजाजत नहीं दी। 

विज्ञापन

हजारों लोगों ने किया लाइक

सीएसके के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा जैसे ही इस फोटो को शेयर किया गया तो लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। इस पोस्ट को ट्विटर अब तक 18 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इसके अलावा कई लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी। 

सीएसके ने आरसीबी को 6 विकेट से दी थी मात

24 सितंबर को शारजाह में खेले गए इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हराया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 56 रन बनाए। बैंगलोर की तरफ कप्तान विराट कोहली ने 53 और देवदत्त पडीक्कल ने 70 रनों की पारी खेली। वहीं, 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की टीम ने 18.1 ओवर में चार विकेट पर मैच जीत लिया। चेन्नई के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने 38, अंबाती रायुडू ने 32 और फाफ डुप्लेसी ने 31 रनों की पारी खेली। 
विज्ञापन

अंकतालिका में सीएसके टॉप पर

आईपीएल 2021 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन धमाकेदार रहा है। दूसरे चरण में सीएसके ने तीन मैच खेले और सभी में जीत दर्ज की। महेंद्र सिंह धोनी टीम ने अब तक 10 मैच खेले जिसमें 8 जीते और दो हारे हैं। चेन्नई की टीम 16 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें